बुधवार, 10 जुलाई 2019

हनुमान जी के इन 12 नामों को पढ़ने से जागेगा सोया हुआ भाग्य, होंगे यह 6 चमत्कारिक लाभ

हनुमान जी के इन 12 नामों को पढ़ने से जागेगा सोया हुआ भाग्य, होंगे यह 6 चमत्कारिक लाभ



 



अंजनी पुत्र बजरंगबली के 12 नाम का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।

इन 12 नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश-पाताल से रक्षा करते हैं। यहां खास आपके लिए प्रस्तुत है रामभक्त हनुमान जी के 12 अचूक नाम :-

श्री हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम :

1. ॐ हनुमान

2. ॐ अंजनी सुत

3. ॐ वायु पुत्र

4. ॐ महाबल

5. ॐ रामेष्ठ

6. ॐ फाल्गुण सखा

7. ॐ पिंगाक्ष

8. ॐ अमित विक्रम

9. ॐ उदधिक्रमण

10. ॐ सीता शोक विनाशन

11. ॐ लक्ष्मण प्राण दाता

12. ॐ दशग्रीव दर्पहा

******

इन नामों को पढ़ने से होंगे यह फायदे :-

- नित्य नियम के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।

- प्रात: काल सो कर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेनेवाला व्यक्ति दीर्घायु होता है।

- दोपहर में नाम लेनेवाला व्यक्ति धनवान होता है। दोपहर संध्या के समय नाम लेनेवाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।

- रात्रि को सोते समय नाम लेनेवाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।

- लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर बारह नाम लिखकर मंगलवार के दिन ही ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होता। गले या बाजू में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। भोजपत्र पर लिखने वाला पेन नया होना चाहिए।

- उपरोक्त समय के अतिरिक्त इन बारह नामों का निरंतर जप करने वाले व्यक्ति की श्री हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...