मूर्ख व्यक्ति के 10 लक्षण, जो विदुर नीति में है
फॉलो करें
महात्मा विदुर जी ने अपनी नीतियों में बहुत सी महत्वपूर्ण बातें बताई है। आज मैं आपको विदुर नीति में बताये हुए मूर्खों के 10 लक्षण के बारे में बताने जा रहा हूं।
Third party image reference
1-बिना ज्ञान के ही घमंड में चूर रहने वाले, दरिद्र होकर भी बड़े-बड़े मंसूबे बांधने वाले और बिना परिश्रम के ही धनवान बनने की इच्छा रखने वाले मूर्ख होते हैं।
2- जो अपना काम छोड़कर दूसरों के कर्तव्य पालन में लगा रहता है। तथा मित्रों के साथ गलत कार्यों में संलग्र रहता है।
3- जो ना चाहने वाली चीजों की इच्छा करता है और चाहने वाली चीजों से मुंह फेर लेता है। और अपने से शक्तिशाली लोगों से दुश्मनी मोल लेता है।
4- जो शत्रु को मित्र बनाता है और मित्र से इर्ष्या करता है। तथा हमेशा बुरे कर्म ही करता है।
5- जो अपने कार्यों के भेद खोल देता है और हर चीज में शक करता है। और जिन कार्यों को करने में कम समय लेना चाहिए उन्हें करने में अत्यधिक समय लगाता है।
6- जो पितरों का श्राद्ध नहीं करता है और नहीं देवताओं की पूजा करता है और ना ही अच्छे लोगों से दोस्ती करता है।
7- जो बिन बुलाए ही किसी स्थान पर पहुंच जाता है। बिना पूछे ही बोलता है तथा अविश्वसनीय लोगों पर भी विश्वास करता है।
8- जो स्वयं गलती करके भी आरोप दूसरों पर मढ़ देता है। और असमर्थ होते हुए भी क्रोधित हो जाता है।
9- जो अपनी ताकत और क्षमताओं को न पहचानते हुए भी धर्म और लाभ के विपरीत जाकर न पा सकने वाली वस्तुओं की कामना करता है।
10- जो किसी को अकारण ही दंड देता है। और अज्ञानियों के प्रति श्रद्धा से भरा रहता है। तथा कंजूसों का आश्रय लेता है।
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छा लगा तो लाइक और शेयर करें और आप अपने चैनल को फॉलो करना ना भूलें धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre