दीपावली के 5 दिन के तयोहारों के बारे में यहां जाने सबकुछ
दीपावली को 5 दिन का महापर्व माना जाता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है और भाईदूज तक चलता है। कहा जाता है धनतेरस के दिन यानि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन घर घर में धन्वंतरि पूजन किया जाता है। उसके बाद दिवाली के दिन मा लक्ष्मी को पूजा जाता है। इस पूजन की तैयैरी के लिए कई दिनों पहले से लक्ष्मी जी के स्वागत की तैयारियां होती हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के बारे में यहां जाने सबकुछ...
धनतेरस
दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है जिसमें भगवान धन्वतरि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अलग अलग तरह से खरीदारी करते हैं। हिंदुओं द्वारा माना गया है कि जो भी वस्तु इस दिन खरीदी जाती है उसमें 13 गुना वृद्धि होती है।
छोटी दिवाली
नरकचतुर्दशी यानी छोटी दिवाली के रूप में मनाया जाने वाला पर्व। पांच दिवसीय दीपावली महापर्व के दूसरे दिन नरकचतुर्दशी कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन घर के चौखट पर और नाली पर दीया जलाया जाता है। बता दे इस दिन घर व दुकानों में 5 घी के दिए जलाना शुभ माना जाता है।
लक्ष्मी गणेश पूजन
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पूजन में भगवान गणेश के दाहिने तरफ मां लक्ष्मी को स्थापित कर पूजन किया जाता है। पूजन में मां लक्ष्मी की आरती से पहले भगबान गणेश को पूजा जाता है। पूजन में घर में रखी धन राशी, चांदी के सिक्को, जेवरों को भी तिलक कर पूजन किया जाता है। दिवालीपूजन में कमल के फूल की भी पूजा की जाती है। बता दें कमल का फूल मा लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है।
गोवर्धन पूजन
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन उत्सव मनाया जाता है। इस दिन बलि पूजा, अन्नकूट, मार्गपाली आदि उत्सव भी मनाएं जाते हैं। यह दिन उत्तर भारत से लेकर साउथ इंडिया तक बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा में गोधन मतलब गाय की पूजा की जाती है।हिंदू मान्यता के अनुसार गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिस तरह देवी लक्ष्मी सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी तरह गौमाता हमें स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं।
भाई दूज
भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से अपने भाई का तिलक कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं। जिसेक बदले में भाई अपनी बहन को कुछ उपहार देता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre