गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

चाँद पर चलें.. अजब गजब

चाँद पर चलें..

बच्‍चों आकाश में चाँद को देखना आपको कैसा लगता है? क्‍या चाँद को देखकर उसके पास जाने की इच्‍छा आपके मन में होती है?
अगर चंद्रमा पर जाने की इच्‍छा है तो हम आपको देते हैं कुछ टिप्‍स।

यदि आप चंद्रमा पर कार से जाएँगे तो लगातार चलने पर पूरे 130 दिनों के बाद चंद्रमा पर पहुँच जाएँगे। 130 दिन चाँद पर जाने में और 130 दिन लौटकर आने में लगेंगे। यानी की पूरे 260 दिनों तक आपको सफर करना होगा।

अब आप 260 दिन आने-जाने में लगा देंगे तो कुछ दिन वहाँ रुकेंगे भी। इसके लिए आपको पूरे एक साल स्‍कूल से छुट्टी लेनी होगी।
    
लगता है, कार से जाने का आइडिया आपको पसंद नहीं आया। कोई बात नहीं, हम आपको एक आसान तरीका बताते है। आप रॉकेट से चाँद पर जाएँगे तो केवल 13 घंटे में वहाँ पहुँच जाएँगे।

अगर सूरज की किरणों में हमारी गाडि़यों की तरह कोई सीट होती और हम उस पर बैठकर चंद्रमा तक जा सकते तो केवल 1.52 सेकेंड्स में चंद्रमा तक पहुँच जाते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...