शनिवार, 10 मार्च 2018

Pawan Panchariya ke alfaz 2018 chatur geedar

किसी जंगल मेंएक चतुर और बुद्धिमान गीदड़ रहता था|उसकेचार मित्र बाघ,चूहा, भेड़िया और नेवला भी उसी जंगलमें रहतेथे| एक दिन चरोंशिकार करनेजंगल मेंजा रहे थे|जंगलमें उन्होंनेएक मोटा ताजा हिरन देखा उन्होंनेउसे पकड़नेकी कोशिश की परन्तु असफल रहे|उन्हों ने आपस में मिलकर विचार किया|गीदड़ ने कहा यह हिरन दौड़नेमें काफी तेज है| और काफी चतुर भी है|बाघ भाई! आपनेइसे कई बार मारने की कोशिश की पर सफल नहींहोसके|अब ऐसा उपाय किया जाए कि जब वह हिरन सो रहा होतो चूहा भाई जाकर धीरे धीरेउसका पैर कुतर दे, जिस सेउसके पैर में जखमहो जाये| फिर आप पकड़ लीजिए तथा हमसब मिलकर इसेमौज सेखाएं| सब ने मिलजुल कर वैसेही किया|जखमकेकारन हिरन तेज नहींदौड़ पाया और मारा गया| खानेके समय गीदड़ ने कहा अबतुमलोग स्नान कर आओ मैंइसकी देख भाल करता हूँ| सब के चलेजानेपर गीदड़ मन-ही-मन विचार करने लगा|तब तक बाघ स्नान कर केलौट आया| गीदड़ कोचिंतित देख कर बाघ नेपूछा- मेरे चतुर मित्र तुमकिस उधेड़बुन मेंपड़ेहो? आओ आज इस हिरन को खाकर मौज मनाएँ| गीदड़ नेकहा बाघ भाई!चूहेनेमुझ से कहा है कि बाघ केबल को धिक्कार है! हिरन तोमैंने मारा है| आज वह बलवान बाघ मेरी कमाई खाएगा| सो उसकी यह धमंड भरी बात सुन कर मैतो अबहिरन को खाना अच्छा नहीं समझाता|बाघ ने कहा- अच्छा ऐसी बात है? उसनेतो मेरी आखेंखोल दीं| अब मेंअपनेही बलबूतेपर शिकार कर केखाऊंगा|

यह कह कर बाघ चला गया|उसी समय चूहा आ गया|गीदड़ नेचूहे सेकहा-चूहेभाई! नेवला मुझ सेकह रहा था कि बाघ केकाटने सेहिरन केमांस में जहर मिल गया है|मैंतो इसेखाऊंगा नहीं, यदि तुमकहो तो मैंचूहेको खाजाऊँ|अब तुमजैसा ठीक समझो करो| चूहा डर कर अपनेबिल मेंघुस गया|अब भेदियेकी बारी आई|गीदड़ नेकहा- भेड़िया भाई! आज बाघ तुमपर बहुत नाराज हैमुझे तोतुम्हारा भला नहींदिखाई देता| वह अभी आनेवाला है| इसलिए जो ठीक समझो करो| यह सुनकर भेड़िया दुमदबाकर भाग खड़ा हुआ|तब तक नेवला भी आ गया|गीदड़ ने कहा- देख रेनेवले!मैंनेलड़कर बाघ भेड़िये और चूहेको भगा दिया है|यदि तुझेकुछ घमंडहैतो आ,मुझ से लड़ ले और फिर हिरन का मांस खा|नेवलेनेकहा- जब सभी तुमसेहार गए तो मेंतुमसेलडनेकी हिम्मत कैसेकरूँ? वह भी चला गया|अबगीदड़ अकेलेही मांस खानेलग गया|इस तरह गीदड़ नेअपनी चतुराई से बाघ जैसेताकतवर को भी मात देदी|

समाप्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...