शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020

शायरी संग्रह

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

"सब्र’ और "सच्चाई"
                  एक
          ऐसी सवारी है
       जो अपने सवार को
                 कभी
           गिरने नहीं देती
      ना किसी के कदमो में
                 और
      ना किसी की नज़रों में"


अब नही है कद्र कोई यहाँ
किसी को एहसासों की...

हर किसी को फिक्र है तो बस
मतलब के ताल्लुक़ातो की...!!

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

दुनिया मे पहली बार
ऐसा समय देख रहे है
जब इंसान ने जीने के लिए
पैसा कमाना छोड़ दिया है..

इस कड़े इम्तेहान के दौर में,
इतना करम करना.
 किसी ग़रीब का चूल्हा ना,
बुझने पाऐ इसका ख्याल रखना.

फूलदार पेड़ और गुणवान व्यक्ति ही झुकते हैं,
सुखा पेड़ और मुर्ख व्यक्ति कभी नहीं झुकते,

खाना खिलाने वालों, बांटने वालों 
और घर घर खाना पहुंचाने वालों 
खुदा तुम्हें इतनी दौलत दे कि 
तुम्हारा खजाना कभी खत्म ना हो

थकना भी लाज़मी था कुछ काम करते करते
और थक गया हूँ आराम करते करते

ख़ुशी के माहौल में
मौत का फ़रमान आ रहा है
जो कहते थे गाँव मे क्या रखा है
आज उन्हें भी गाँव याद आ रहा है..!

यूं पुरखों की जमीन बेचकर गांव से ना जाया करो..
कब छोड़ना पड़े शहर, गांव में भी एक घर बनाया करो..!

बात ये है कि बात कोई नही
मैं अकेला हूँ साथ कोई नहीं

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

खूबसूरत है ...……  वो लब, जिन पर दूसरों के लिए कोई दुआ आ जाए !!

खूबसूरत है ………… वो दिल, जो किसी के दुख मे शामिल हो जाए !!

खूबसूरत है ………. वो जज़बात, जो दूसरो की भावनाओं को समझ जाए !!

खूबसूरत है ..…….. वो एहसास, जिस मे प्यार की मिठास आ जाए !!

खूबसूरत है ………. वो बातें, जिनमे शामिल हों दोस्ती और प्यार की किस्से कहानियाँ !!

खूबसूरत है ………. वो आँखे, जिनमे किसी के खूबसूरत ख्वाब समा जाए !!

खूबसूरत है ……..… वो हाथ, जो किसी के लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए !!

खूबसूरत है ……….. वो सोच, जिस मैं किसी कि सारी ख़ुशी छुप जाए !!

खूबसूरत है …….… वो दामन, जो दुनिया से किसी के गमो को छुपा जाए !!

🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂🍃🍂

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...