विज्ञान इन रहस्यों को कभी नहीं समझेगा जो हिंदू धर्म से संबंधित हैं, आप भी जानिए
नमस्कार दोस्तों, आप सभी लोगो का bhanekagaon.blogspot.com में स्वागत है। आज मै आप लोगो को हिन्दू धर्म के रहस्य के बारे में बताने जा रहा हु। हमारे प्राचीन देश भारत में हिंदू धर्म से जुड़े कुछ ऐसे रहस्य हैं जिसे विज्ञान या तो मानता नहीं या फिर इसके बारे में विज्ञान को जानकारी ही नहीं है हिंदू धर्म में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आप जानते होंगे। लेकिन हिंदू धर्म में चार ऐसे रहस्य हैं जिन्हें विज्ञान कभी समझ नहीं सकता। आज हम आपको उन्हीं चार चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. आप सभी जानते है की हिंदू धर्म में गाय के बाद सांप को ऊंचा दर्जा दिया जाता है। आज भी देश में सांपों की पूजा की जाती है शेशनाग जिसे 10 फन वाला सांप माना जाता है जिस पर भगवान विष्णु विराजमान होते है। भगवान शिव के गले में भी नाग देवता लिपटे रहते है। माना जाता है की कुछ सांपो के पास एक विशेष प्रकार की मणि होती है। अगर वह मणि किसी इंसान को मिल जाये तो वह अमर हो जाता है। यह भी रहस्य है।
2. रामायण में बताया गया है की जब लक्ष्मण मेघनाद युद्ध में मेघनाद के अस्त्र प्रयोग से मरने की स्थिति में आ गए थे तब हनुमान जी उनके लिए संजीवनी बूटी लेने गए थे। और लक्ष्मण जी को जीवन दान दिया गया था। शोधकर्ताओं का कहना है की यह पौधा एक ऐसे औषधि के रूप में काम करता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को रेगुलेट करता है। और रेडियोएक्टिविटी से भी बचाता है। यह अभी तक रहस्य है।
3. आप यह जानते होंगे की स्वर्ग में अप्सराएं देवताओं को एक ख़ास तरह का पेय पदार्थ पिलाती थी। जिसे सोमरस कहा जाता था। कुछ विद्वान कहते है की सोमरस शराब का ही एक रूप है जिसे देवता आनंद के लिए पीते थे। ऋग्वेद में सोमरस में दही और दूध होने की बात कहीं गई है। लेकिन सभी जानते है की शराब में दूध-दही नहीं होता। भांग में दूध तो मिलाया जा सकता है लेकिन दही नहीं तो स्पष्ट है की सोमरस शराब या भांग तो नहीं है। तो आखिर सोमरस क्या था यह भी रहस्य है।
4. आप को जानकर हैरानी होगी की व्यक्ति मृत्यु के बाद पुनः जन्म लेता है। हिन्दू धर्म के अनुसार मनुष्य का केवल शरीर मरता है उसकी आत्मा नहीं। आत्मा एक शरीर को त्याग कर दूसरे में प्रवेश करती है। इसे ही पुनर्जन्म कहा जाता है। लेकिन विज्ञान को पुनर्जन्म पर भ्रम है। ऐसा कोई सबूत नहीं मिलता जिससे आत्मा का एक शरीर से दूसरे शरीर में जाना साबित किया जा सके। यह अभी तक रहस्य है।
इन सभी रहस्य पे आप का क्या राय है दोस्तों नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर दे और अच्छा लगे तो लाइक और फॉलो करे। "धन्यवाद"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre