स्वतंत्रता दिवस भाषण 2
यहां उपस्थित सभी सम्मानित टीचर्स और मेरे प्रिय दोस्तों को गर्मजोशी के साथ गुड मॉर्निंग। आज हम यहा 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एजुट हुए हैं। हम हर साल बहुत उत्साह और खुशी के साथ इस दिन को मनाते हैं क्योंकि हमारे देश ने 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी पाई थी। हम यहां स्वतंत्रता दिवस जश्न मनाने के लिए आए हैं।। यह सभी भारतीयों के लिए महान और सबसे महत्वपूर्ण दिन है। भारत के लोगों ने कइ सालों तक ब्रिटिश शाशन के क्रूर व्यवहार के सहा था। आज हमें लगभग सभी क्षेत्रों जैसे शिक्षा, खेल, परिवहन, व्यवसाय इत्यादि में हमारे पूर्वजों की वजह से स्वतंत्रता मिली। 1947 से पहले लोगों को इतनी भी स्वतंत्रता नहीं थी वो अपने शरीर और दिमाग पर को ज्यादा इस्तेमाल कर सकें। वे अंग्रेजों के गुलाम थे और उन के सभी आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर थे। लेकिन आज के भारत में हम महान भारतीय नेताओं की वजह से कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी पाने के लिए कई सालों तक संघर्ष किया।
स्वतंत्रता दिवस का त्योहार बहुत ही खुशी के साथ भारत के लोग मनाते हैं। यह दिन सभी भारतीय नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का मौका होता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। आजादी से पहले लोगों को पढ़ाई, अच्छा खाना खाना और हमारे जैसे सामान्य जीवन जीने की इजाज नहीं थी। भारत में लोगों को स्वतंत्रता के लिए कुछ घटनाएं जिम्मेदार हैं। भारतीयों को ब्रिटिश हुकुमत द्वारा गुलामों की तुलना में अधिक बुरी तरह से व्यवहार किया जाता था ताकि वो अपने किसी भी आदेशों को पूरा कर सकें।
भारत के कई महान स्वतंत्रता सेनानी जैसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, भगत सिंह, खुदी राम बोस और चंद्रशेखर आज़ाद। वो सबसे प्रसिद्ध देशभक्त थे, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष किया। हम कल्पना नहीं कर सकते कि हमारे पूर्वजों ने कितना कड़ा संघर्ष किया है। अब, स्वतंत्रता के कई सालों के बाद हमारा देश विकास के सही रास्ते चल रहा है। आज पूरी दुनिया में हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश के रुप में स्थापित हो चुका है। गांधी जी एक महान नेता थे, जिन्होंने हमें अहिंसा और सत्यगृह का पाठ पढ़ाया। गांधी जी ने अहिंसा और शांति के साथ स्वतंत्र भारत का सपना देखा था।
भारत हमारी मातृ भूमि है और हम इसके नागरिक हैं। हमें हमेशा गंदे लोगों से बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह हमारा दायित्व है कि हम अपने देश को आगे बढ़ाएं और इसे दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ देश बनाएं।
जय हिन्द
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre