बुधवार, 10 जुलाई 2019

एक बार आलू की ऐसी सब्जी बना कर देखिए , बार बार बनाने का मन होगा

एक बार आलू की ऐसी सब्जी बना कर देखिए , बार बार बनाने का मन होगा




फॉलो करें


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे आज के अंक में, आज हम लेकर आये हैं आलू की मसाले दार सब्जी बनाने का ऐसा तरीका जो कि आसान होने के साथ ही स्वादिष्ट भी बहुत होता है , इसे आप घर पर मेहमानों के आने पर झटपट तैयार कर सकते हैं। तो आज हम बनाना सीखेंगे आलू की मसाले दार सब्जी----




Google


आवश्यक सामग्री---

500 ग्रा आलू उबले हुए

2 बड़े प्याज़ का पेस्ट

2 टमाटर का पेस्ट

4 हरी मिर्च बीच से कटा हुआ

1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

1 छोटा चम्मच गर्म मसाला

1 छोटा चम्मच सब्जी मसाला

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

तेल

नमक स्वादानुसार



Google


बनाने की विधि--- सबसे पहले गैस पर कढ़ाई या पैन को गर्म करें तथा तेल डालें, अब हरी मिर्च से तड़का लगाएं औऱ तुरंत ही प्याज़ का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भूरा होने तक फ्राई करें , अब इसमें कश्मीरी मििर्च अदरक लहसुन का पेस्ट, तथा गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें साथ ही टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं।



Google


अब आलू को डालें, ध्यान रहे आलू को मसल कर डालना है काटना नहीं है, तथा ऊपर से सब्जी मसाला, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी तथा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और अंत मे पानी डालें। सब्जी को न ज्यादा गाढ़ा रखना है ना पतला। अब सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर पकने दें। 15 मि के बाद आंच को बंद कर दें, आपका मस्त आलू की मसले दार सब्जी तैयार है इसे हरी धनिया से गार्निश करें और पूरी, कचौड़ी या रोटी के साथ गर्मागर्म परोसें।

आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेंट करें , दोस्तों के साथ शेयर तथा लाइक करना न भूलें और ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...