बुधवार, 10 जुलाई 2019

आम का अचार बनाने का जान लें ये तरीका, तीन साल तक नहीं होगा खराब

आम का अचार बनाने का जान लें ये तरीका, तीन साल तक नहीं होगा खराब




फॉलो करें


इस समय आम का सीजन चल रहा हैं, ऐसे में हर कोई आम का चार बनाकर रखता हैं क्योंकि आम का अचार खाने को और भी टेस्टी बना देता हैं| यहा खट्टा होने के साथ तीखा और चटपटा होता हैं| इसलिए आज हम आपको आम का अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो तीन सालों तक खराब नहीं होने वाले हैं| दरअसल आम का अचार एक बार बनाने के बाद यह सालों तक इस्तेमाल में लाया जा सकता हैं क्योंकि आम सीजनल होता हैं| इसलिए लोग गर्मियों में आम का अचार बनाकर रख लेते हैं और पूरे साल इस्तेमाल करते हैं|




Third party image reference


सामग्री

कच्चे आम- 3 किलो, सरसों का तेल- 300 ग्राम, हल्दी पावडर- 50 ग्राम, नमक- 200 ग्राम, भुना हुआ मेथी पावडर- 200 ग्राम, भुना हुआ सौंफ पावडर- 200 ग्राम, लाल मिर्च पावडर- 100 ग्राम



Third party image reference


विधि

आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को चौकोर भाग में काट ले और फिर इसे साफ पानी से धो ले| अब इसके अंदर नमक अच्छे से मिला ले और फिर एक कॉटन के दुपट्टे में इसे बांध कर लटका दे ताकि इसके अंदर का पानी निकल जाए, जब पानी निकल जाए तो इसे दो से तीन घंटे धूप में डालकर सूखा ले| अब एक बड़ा बर्तन ले और इसके अंदर सभी आमों को डाल दे क्योंकि अब हम इसके अंदर सारे मसाले मिलाने हैं|



Third party image reference


अचार में मसालों को मिलाने के लिए सबसे पहले सौंफ, मेथी को भून ले और फिर इसका पावडर बना ले| अब खड़े मिर्च को ले और इसको भी मिक्सर जार में दरदरा पीस ले, आप चाहे तो मिर्च पावडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| अब आम के अंदर मेथी पावडर, सौंफ पावडर, लाल मिर्च, हल्दी पावडर, नमक और सरसों का तेल, सरसों का तेल यदि घर का हो तो यह अचार के लिए और भी अच्छा हैं, डालकर अच्छे से मिला ले| अब एक कंटेनर ले और इसके अंदर सभी आम के अचार को भर दे, अब ढक्कन को बंद कर के थोड़ा हिला दे| अब आचार को दो दिन के लिए धूप में रख दे, दो दिनों में आम हल्का मुलायम हो जाएगा और फिर इसे आप इस्तेमाल में ला सकते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...