गुरुवार, 11 जुलाई 2019

सूर्य उपासना से बढ़ता है सेहत से लेकर मान-सम्मान, करें ये उपाय

सूर्य उपासना से बढ़ता है सेहत से लेकर मान-सम्मान, करें ये उपाय


.




सूर्य हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है. सूर्य से सामान्यतः अच्छा स्वास्थ्य मिलता है. सूर्य से व्यक्ति को उच्च पद प्रतिष्ठा तथा नाम यश मिलता है. सूर्य कमजोर हो तो व्यक्ति का तेज समाप्त हो जाता है. व्यक्ति जीवन में बहुत साधारण स्तर पर ही रह जाता है. उसे सरकारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

सूर्य को खान पान के द्वारा मजबूत कैसे करें-

- हमेशा ताजा भोजन ग्रहण करने का प्रयास करें.

- सूर्यास्त के बाद ज्यादा भारी भोजन ग्रहण न करें.

- खाने में गुड़ का अधिक प्रयोग करें.

- दलिया और गेंहू से बनी चीजों का प्रयोग करें.

- तांबे के पात्र से जल पीएं.

सूर्य को व्यवहार द्वारा कैसे मजबूत करें -

- अपने से बड़ों के साथ व्यवहार ठीक रखें.

- अपने पिता का विशेष सम्मान करें.

- किसी के आपके सामने हाथ फैलाने पर यथाशक्ति उसकी सहायता जरूर करें.

- घर के गमलों के पौधों को सूखने न दें.

- घर से निकलते समय गुड़ खाकर निकलें.

सूर्य को मजबूत करने के अन्य सरल उपाय-

- लकड़ी के फर्नीचर का प्रयोग करें.

- ऐसे घर में रहें, जहां सूर्य का प्रकाश आता हो.

- तांबा धारण करें.

- एक लाल रंग का रुमाल साथ में रखें.

- घर में बेल का पौधा लगाकर जल अर्पित करें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...