गुरुवार, 11 जुलाई 2019

घर में निवास करेंगी मां लक्ष्मी, आजमाकर देखें इन उपायों को

घर में निवास करेंगी मां लक्ष्मी, आजमाकर देखें इन उपायों को






घर की बरकत बनी रहे इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते है। ज्यादा से ज्यादा मेहनत करने पर भी हमारी आवश्यकताओं के अनुसार पैसा नहीं मिल पाता है। ऐसे में मां लक्ष्मी को स्थिर रखने के लिए आज वास्तु शास्त्री भी हमें काफी टिप्स दे रहे हैं जिससे कि लक्ष्मी जी के आशिर्वाद से उनकी कृपा हमारे ऊपर बनी रहे। वास्तु की किन टिप्स को आजमाने से घर में लक्ष्मी जी हमेशा वास करती है।

1- लक्ष्मी जी हमेशा उसी घर में वास करती है जो स्वच्छ होता है। हमेशा अपने घर को साफ रखें। ऐसे में ये जरुर ध्यान दें कि घर में अधिक समय तक कूड़ा-कचरा न जमा रहे। घर में झाडू पोछा नियम से लगाते रहना चाहिए।

2- घर के प्रवेश द्वार पर सामने की ओर घी और कुमकुम से रिधि-सिद्धि अथवा शुभ-लाभ लिखें। इससे घर में लक्ष्मी आती है।

3- फेंगसुई में भी बताया गया है कि यदि घर में मनी प्लांट लगाया जाये तो इससे घर में धन की बढ़ोतरी होती है।

4- तुलसी के पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है। घर के प्रवेश द्वार के पास तुलसी पौधा भी लगा सकते हैं तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने के साथ शाम को वहां दीप जरुर जलाएं।

5- कहा जाता है कि शाम के समय घर में रोशनी होना चाहिए। शाम के समय भूल से भी घर का लाइट बंद ना रखें यदि आप घर पर न भी रहे तो शाम के समय घर में रोशनी रहे ऐसी व्यवस्था कर के रखें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...