बुधवार, 10 जुलाई 2019

मरते दम तक नहीं रहेगी पैसों की कमी, भगवान कृष्ण की यह चीज रखें अपने घर में

मरते दम तक नहीं रहेगी पैसों की कमी,
भगवान कृष्ण की यह चीज रखें अपने घर में


 


 

अगर आप चाहते हैं कि आपको जीवन के अंतिम समय तक धन की कमी न रहे, भरपूर धन के स्वामी आप बनें तो अपने घर में भगवान कृष्ण के प्रतीक रूप में ये 5 चीज हमेशा स्थापित रखें। इनकों घर में हमेशा रखने से मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न होकर स्थाई निवास भी आपके घर में करेंगी। साथ ही आजीवन न तो धन अभाव रहेगा और न ही मान सम्मान व लोगों के सहयोग का। जानें कृष्ण भगवान की कौन सी 5 चीजें घर में स्थापित रखना है।

ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल रुप की पूजा और सेवा से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी निवास होता है। भगवान श्रीकृष्ण को रोज माखन-मिश्री का भोग लगाने, पूरा श्रंगार करने से घर में सुख-शांति आती है। हमारे ग्रंथों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का सबसे ज्यादा बखान किया है। महाभारत, भागवत से लेकर ब्रह्मवैवर्त पुराण तक भगवान कृष्ण की महिमा से भरे हुए है।

अगर घर में बाल गोपाल की मूर्ति है तो उसकी सेवा वैसे ही होनी चाहिए जैसे घर में किसी छोटे बच्चे की होती है। सुबह-शाम भोग, सुबह स्नान, नए कपड़े पहनाना, मोर मुकुट आदि से सिंगार करना आदि। इससे घर में पूरे समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और सामंजस्य रहता है। आर्थिक तंगी नहीं आती।

घर के पूजा स्थल में इन 5 चीजों को हमेशा रखें

1- मोरपंख- जहां भी भगवान कृष्ण को विराजित किया जाता है, वहां मोरपंख जरूर रखना चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है, ये भगवान कृष्ण के मुकुट में भी लगाया जाता है।

2- बांसुरी- भगवान कृष्ण को बांसुरी सबसे अधिक प्रिय है। वास्तु में भी बांसुरी को दोषों का निवारण करने वाला माना गया है। बांस से बनी या चांदी की बांसुरी घर में रखने से वास्तु दोषों का निवारण होता है।

3- गाय की मूर्ति- भगवान कृष्ण के साथ गाय की एक मूर्ति भी रखें, जिसमें वो बछड़े को दूध पीला रही हो। ये घर में सम्पन्नता लाती है।

4- शंख- घर के मंदिर में शंख रखने से आसपास के वातावरण की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।

5- गरुड़ घंटी- घर के मंदिर ऐसी घंटी रखें जिसके ऊपर गरुड़ बने हों, गरुड़ भगवान विष्णु के वाहन हैं। आनंद और उत्साह का माहौल बनाते हैं।

**********

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा February 15, 2025 by admin WhatsApp Group Join Now Telegram...