बुधवार, 10 जुलाई 2019

समय जब निर्णय करता है, तो गवाहों की जरूरत नहीं होती

समय जब निर्णय करता है, तो गवाहों की जरूरत नहीं होती


फॉलो करें




Third party image reference


नमस्कार दोस्तों अगर आप हमारे चैनल पर पहली बार आए हैं और आपको हमारी प्रेरणादायक बातें पसंद आती हैं तो हर रोज़ प्रेरणादायक बातें पढ़ने के लिए फॉलो जरूर करें। आज हम आपके लिए एक बेहद ही खूबसूरत काव्य संग्रह के एक से बढ़कर एक प्रेरणादायक बातें लेकर आए हैं।


मात शारदे नतमस्तक हो, काका कवि करता यह प्रेयर

ऐसी भीषण चले चकल्लस, भागें श्रोता टूटें चेयर

वाक् युद्ध के साथ-साथ हो, गुत्थमगुत्था हातापाई

फूट जायें दो चार खोपड़ी, टूट जायें दस बीस कलाई

आज शनिश्चर का शासन है, मंगल चरण नहीं धर सकता

तो फिर तुम्हीं बताओ कैसे, मैं मंगलाचरण कर सकता

इस कलियुग के लिये एक आचार संहिता नई बना दो

कुछ सुझाव लाया हूँ देवी, इनपर अपनी मुहर लगा दो

सर्वोत्तम वह संस्था जिसमें पार्टीबंदी और फूट हो



Third party image reference




Third party image reference


कुशल राजनीतिज्ञ वही, जिसकी रग–रग में कपट झूठ हो

वह कैसा कवि जिसने अब तक, कोई कविता नहीं चुराई

भोंदू है वह अफसर जिसने, रिश्वत की हाँडी न पकाई

रिश्वत देने में शरमाए, वह सरमाएदार नहीं है

रिश्वत लेने में शरमाए, उसमें शिष्टाचार नहीं है

वह क्या नेता बन सकता है, जो चुनाव में कभी न हारे

क्या डाक्टर वह महीने भर में, पन्द्रह बीस मरीज़ न मारे

कलाकार वह ऊँचा है जो, बना सके हस्ताक्षर जाली

इम्तहान में नकल कर सके, वही छात्र है प्रतिभाशाली

जिसकी मुठ्ठी में सत्ता है, पारब्रह्म साकार वही है



Third party image reference




Third party image reference


प्रजा पिसे जिसके शासन में, प्रजातंत्र सरकार वही है

मँहगाई से पीड़ित कार्मचारियों को करने दो क्रंदन

बड़े वड़े भ्रष्टाचारी हैं, उनका करवाओ अभिनंदन

करें प्रदर्शन जो हड़ताली, उनपर लाठीचार्ज करा दो

लाठी से भी नहीं मरें तो, चूको मत, गोली चलवा दो

लेखक से लेखक टकराए, कवि को कवि से हूट करा दो

सभापति से आज्ञा लेकर, संयोजक को शूट करा दो

दोस्तों अगर आपको हमारी प्रेरणादायक बातें पसंद आई है तो कम से कम एक लाइक और कमेंट जरूर करें। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। साथ ही साथ हर रोज़ प्रेरणादायक बातें पढ़ने के लिए फॉलो जरूर करें। धन्यवाद




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...