बुधवार, 2 जनवरी 2019

कबीर के भजन

अवधू मेरा मन मतवारा

अवधू मेरा मन मतवारा ।
उनमनि चढा गगन रस पीवै, त्रिभुवन भया उजियारा ... अवधू

गुडकर ज्ञान ध्यान कर महुवा, भव भाठी करी भारा,
सुषमन नाडी सहज समानी, पीवै पीवनहारा ... अवधू

दोइ पुर जोरि चिनगारी भाठी, चुवा महारस भारी,
काम क्रोध दोई किया बनीता, छुटी गई संसारी ... अवधू

सुनि मंडल मैं मंदला बाजै, तहाँ मेरा मन नाचै,
गुरुप्रसादी अमृतफल पाया, सहज सुषमना काछै ... अवधू

पूरा मिला तबै सुख उपज्यो, तन की तपन बुझानी,
कहे कबीर भवबंधन छूटे, ज्योति ही ज्योति समानी ... अवधू

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...