बुधवार, 2 जनवरी 2019

नेकी कर दरिया में डाल आध्यत्मिक हिन्दी कहानी

नेकी कर दरिया में डाल

एक बार कृष्ण और अर्जुन घूमने निकले तो मार्ग में
एक निर्धन ब्राह्मण भीख मांगते दिखा। अर्जुन को
दया आ गई और उन्होंने उसे स्वर्ण मुद्राओं की एक
पोटली दी। राह में एक लुटेरे ने उससे वह पोटली छीन
ली। दुखी ब्राह्मण फिर भिक्षावृत्ति में लग गया।
उसे फिर से भीख मांगते देख अर्जुन ने दोबारा उसे
एक मूल्यवान माणिक दिया।
इस बार ब्राह्मण ने उसे घर में रखे एक घड़े के अंदर
छिपा कर सो गया। इस बीच ब्राह्मण की स्त्री वही
घड़ा लेकर पानी भरने चली गई। पानी भरते समय नदी
की धारा के साथ वह माणिक बह गया।
ब्राह्मण काफी दुखी हुआ और फिर भिक्षावृत्ति में
लग गया। अर्जुन और कृष्ण ने उसे फिर भीख मांगते
हुए पाया। इस बार कृष्ण ने उसे 2 कौडिय़ां दीं।
अर्जुन ने पूछा, उससे उसका क्या होगा? कृष्ण ने
अर्जुन से उस ब्राह्मण के पीछे जाने को कहा। रास्ते
में ब्राह्मण की दृष्टि एक मछुआरे पर पड़ी जिसके
जाल में फंसी एक मछली छूटने के लिए तड़प रही थी।
ब्राह्मण को उस मछली पर दया आ गई। उसने 2
कौडिय़ों में उस मछली का सौद कर लिया और उसे
अपने कमंडल में डालकर नदी में छोडऩे चल पड़ा।
तभी मछली के मुख से वही माणिक निकला जो उसने
घड़े में छिपाया था। ब्राह्मण प्रसन्नता के मारे
चिल्लाने लगा ‘मिल गया मिल गया’। भाग्यवश वह
लुटेरा भी वहीं से गुजर रहा था जिसने ब्राह्मण की
मुद्राएं लूटी थीं।
उसने समझा कि ब्राह्मण उसे पहचान गया और अब
वह पकड़ा जाएगा। उसने माफी मांगते हुए लूटी हुई
सारी मुद्राएं उसे वापस कर दीं। यह देख अर्जुन ने
पूछा, यह कैसी लीला है? श्री कृष्ण बोले, यह अपनी
सोच का अंतर है। तुम्हारे देने पर उसने मात्र अपने
सुख के बारे में सोचा, मेरे देने पर उसने मछली के दुख
के बारे में सोचा। जब आप दूसरे का भला करते हो
तभी ईश्वर भी आपका साथ देता है।

#शिक्षा: खजाना मिलता है, अगर नेकी कर दरिया में
डाल दो।

जय श्री कृष्णा जी
जय श्री कृष्णा जी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...