गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

अच्छे नंबर लाने है तो एक्जाम में पीएं पानी

अच्छे नंबर लाने है तो एक्जाम में पीएं पानी

परीक्षा का नाम सुनते ही बच्चों में अक्सर टेंशन होती है. टेंशन में कभी-कभी सभी प्रश्नों के उत्तर आने पर भी उनका एक्जाम अच्छा नहीं हो पाता है और नंबर कम आते हैं. लेकिन हाल ही में हुए शोध में यह साबित हुआ है कि एक्जाम के बीच में पानी पीने से अच्छे नंबर लाये जा सकते हैं.वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर आप परीक्षा कक्ष में अपने साथ पानी की बोतल लेकर जाते हैं तो इससे आपके नंबर में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है. रिसर्च में दावा किया गया है कि अगर आप एक्जाम हॉल में अपने साथ पानी की बोतल लेकर जाते हैं, तो इससे आपके अंकों में वृद्धि हो सकती है. वेस्ट मिन्सटर विश्व विद्याद्यालय में हुए इस शोध ने बताया कि जो लोग परीक्षा में कोई पेय पदार्थ, खासकर पानी, लेकर आते हैं वे कोई भी पेय न लाने वालों की तुलना में लगभग दस प्रतिशत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं. इस रिसर्च में डिग्री कोर्स के पहले और दूसरे वर्ष के साथ ही पूर्व-डिग्री स्तर के सैकड़ों विद्यार्थियों का अध्ययन करते हुए जानने की कोशिश की कि एक्जामिनेशन हॉल में पेय पदार्थ लाने का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है? शोधार्थियों के मुताबिक पेय पदार्थ साथ में लेकर आने वालों के प्रदर्शन में औसतन पांच प्रतिशत का सुधार होता है. वैसे तो यह अस्पष्ट था कि पानी पीने से प्रदर्शन में सुधार कैसे हो सकता है लेकिन मनोचिकित्सकों की मानें तो शरीर में पानी की मात्रा बेहतर बनी रहने से दिमाग पर अच्छा असर पड़ता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...