गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

मन कि शांति मिलती है संगीत से

मन कि शांति मिलती है संगीत से

संगीत केवल मन बहलाव का ही माध्यम नहीं है, बल्कि इसका महत्व इससे भी बढ़कर है। संगीत हमारे तन-मन के लिएअत्यंत लाभप्रद है। चाहे वह भारतीय संगीत हो या पाश्चात्य। इस तथ्य को विकसित देशों के चिकित्सक भी स्वीकार करने लगे हैं।

पिछले दिनों जर्मनी में हुए एक अध्ययन के अनुसार नियमित रूप से संगीत सुनने से शरीर की रोग प्रतिरोधक मजबूत होती है। अध्ययन के अनुसार संगीत से हाई ब्लडप्रेशर कम होने में मदद मिलती है और मांसपेशियों का तनाव भी दूर होता है। साथ ही दिमाग में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन भी निष्प्रभावी होते हैं।

अध्ययनकर्ताओं के अनुसार प्रतिदिन थोड़ी देर मनपंसद संगीत सुनने से हल्के-फुल्के दर्द दूर होते हैं। साथ ही डिप्रेशन की स्थिति में 20 फीसदी से अधिक सुधार हो सकता है। विशेषज्ञों ने अपने अध्ययन के दौरान कई मशहूर संगीतकारों के संगीत को वरीयता दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...