गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

घर पर बनायें हेल्दी माउथ फ्रेशनर्स

घर पर बनायें हेल्दी माउथ फ्रेशनर्स

सांसों की दुर्गंध हो या भोजन पचाने में मदद, भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर खाने के फायदे ही फायदे हैं. अगर आप फ्रेशनर घर पर ही बनाएं तो बाजार के प्रिजेरवेटिव्स से भी बचेंगे और माउथ फ्रेशनर हेल्दी भी होगा.

अदरक का चटपटा माउथ फ्रेशनर
अदरक के वैसे तो बहुत से फायदे हैं, लेकिन सांसों की दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए इसका अरोमा इसे बेहतरीन माउथ फ्रेशनर बनाता है. आप अदरक को साफ करके बारीक टुकड़ें में काट लें या कस लें. एक ट्रे पर फैला कर इस पर नमक व काली मिर्च पाउडर छिड़क लें और कम से कम चार-पांच दिनों तक सुखाएं. फिर इसे एक एयर टाइट डिब्बे में भर कर रखें और रोज भोजन के बाद थोड़ा सा माउथ फ्रेशनर लें. ठंड के दिनों में यह बहुत फायदेमंद है.

पुदीने के पत्ते
पुदीना एक बेहतरीन माउथ फ्रेशनर है. आप भोजन के बाद इसके पत्ते माउथ फ्रेशनर के रूप में चबा सकते हैं. आप चाहें तो पुदीने के पत्तों को सुखा कर क्रश कर लें और नमक मिला कर एयर टाइट डिब्बे में भर लें.

सौंफ व धनिये का माउथफ्रेशनर
सौंफ न सिर्फ सांसों की बदबू को दूर करता है बल्कि मुंह के संक्रमण को भी खत्म करता है. इसे बनाने के लिए एक कप सौंफ, एक कप खड़ा धनिया, आधा कप तिल व आधा कप इलायची दाने को मिलाकर एक पैन में रोस्ट करें. तब तक रोस्ट करें जब तक इनका रंग थोड़ा बदल न जाये. फिर इन्हें एक शीशे के जार में भरें. चाहें तो इनमें थोड़ी शक्कर मिला सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...