गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

स्वस्थ जीवन चाहने वालों के लिए आवश्यक सन्देश

स्वस्थ जीवन चाहने वालों के लिए आवश्यक सन्देश

1. प्रातः सूर्योदय से एक घण्टा पूर्व उठें। अच्छी तरह दॉंत और जीभ साफ करके एक या दो गिलास ताजा पानी पीयें और कुछ देर बाद शौच इत्यादि नित्य कर्मों से निवृत्त हों। आँखों पर शीतल जल छिटकें। 

2. किसी खुले और स्वच्छ स्थान पर जाकर व्यायाम करें। व्यायाम में टहलना, दौड़ना, भिन्न-भिन्न प्रकार की कसरत और योगाभ्यास इत्यादि सम्मिलित हैं। 

3. स्नान करने से पूर्व तेल की मालिश करलें तो अत्यधिक लाभ होगा। 

4. नित्य ठण्डे जल से खूब मल-मलकर स्नान करें। 

5. स्नान के पश्चात्‌ कुछ समय स्वाध्याय करें। जीवनोपयोगी उत्तम पुस्तकों या पत्र-पत्रिकाओं का पठन-पाठन करें। 

6. भोजन के साथ पानी पीएं। भोजन के आधा घण्टा पूर्व एक या दो घण्टे पश्चात्‌ पानी पीएं। 

7. भोजन प्रारम्भ करने से पूर्व अच्छी तरह हाथ-पैर धोएँ। 

8. भोजन नियत समय पर करें। बार-बार न खाएं। दो भोजनों के मध्य कम से कम पॉंच घण्टे का अन्तर होना चाहिए। प्रातः भोजन के पश्चात्‌ एक गिलास छाछ (मट्ठा) पीना स्वास्थ्यवर्द्धक है। 

9. भोजन बिना किसी तनाव के प्रसन्नता के साथ करें और अच्छा चबाकर करें। 

10. भोजन सादा और प्रामाणिक रूप से बनाया हुआ हो, जिसमें पोषक तत्व नष्ट न हुए हों। भोजन हल्का और पौष्टिक करें। यह सन्तुलित होना चाहिए। भोजन बढ़ती हुई अवस्था में कम मात्रा में करना चाहिये। 

11. भोजन के साथ फल और हरी तरकारियॉं प्रचुर मात्रा में खानी चाहिये। 

12. भोजन के साथ दही, अदरक, नीम्बू, टमाटर का सेवन किसी न किसी रूप से जुड़ा हुआ रखें। 

13.नित्य प्रतिदिन दाल या सब्जी में हींग का प्रयोग अवश्य करें। 

14.फलों का सलाद भोजन के साथ लें। 

15. भोजन के साथ नमक की मात्रा और गरम मसालों की मात्रा अधिक नहीं होना चाहिए। 

16. आंवला, नीम्बू, हरड़ का नित्य प्रतिदिन सेवन किसी न किसी रूप में अवश्य करें। 

17. भोजन के पश्चात्‌ अवश्य कुछ देर विश्राम करें और कोई भारी परिश्रम का कार्य न करें। 

18. अपने कार्य को नियत समय पर समाप्त करने का प्रयत्न करें, जिससे दूसरे कामों में गड़बड़ी न हो। 

19. दिन भर में इतना काम अवश्य करें, जिससे शाम को कुछ थकावट अनुभव होने लगे। इससे बड़ी मजेदार और मीठी नीन्द आयेगी। परिश्रम करने के पश्चात्‌ थककर सोना, योग-निद्रा के समान है। 

20. शाम का भोजन कुछ हल्का रखें और सोने से कम से कम तीन घण्टे पूर्व भोजन कर लिया करें। भोजन सूर्यास्त के पूर्व ही करना चाहिये। 

21. शाम को भोजन के बाद कुछ देर खुली हवा में अवश्य टहलें। 

22. वस्त्र अधिक कसे हुए न पहनें। 

23. इच्छा शक्ति के साथ अपना कार्य करें। 

24. विचारों को शुद्ध रखें। दिन में काफी हॅंसें और सदा प्रसन्न चित्त रहने का प्रयत्न करें। 

25. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीएं और नौ से दस बजे तक सो जायें। 

26. रात को सोते समय हाथ, पैर, मुँह धोना न भूलें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...