गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

आंखें कुछ कहती हैं

आंखें कुछ कहती हैं

सुंदर और स्वस्थ आंखें चेहरे का आकर्षण बढा देती हैं। अगर आपकी आंखों की बनावट सुंदर और आकर्षक है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। लेकिन अगर किसी आंखें प्राकृतिक रूप से सुंदर नहीं हैं तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। उचित देखभाल और सही मेकअप के जरिये उन्हें भी आकर्षक बनाया जा सकता है।

रखें खयाल

आज की जीवनशैली में आंखों की देखभाल अधिक जरूरी हो गई है। जानिए आपको क्या करना चाहिए।

1. पेट की बीमारी से भी आंखों की समस्या पैदा हो सकती है। इसके लिए सुबह-सुबह एक ग्लास गर्म पानी में एक नीबू का रस निचोडकर पीने से पेट साफ रहता है।

2. हफ्ते में एक दिन आंखों पर ठंडे पानी में टी बैग को डुबोकर आंखों पर दस-पंद्रह मिनट तक रखें। इसके अलावा खीरे के पतले गोल टुकडे करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। फिर लेट कर अपनी आंखों पर एक टुकडा रख कर बीस मिनट तक आंखें बंद करके आराम करें। ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगी। इससे आंखों में चमक आएगी।

3. आंखों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है।

4. थकी हुई और लाल आंखों को ताजगी प्रदान करने के लिए खीरे के गोल टुकडे काटकर आंखों पर दस मिनट तक रखें। फिर गुलाबजल में रुई भिगोकर आंखों पर लगाएं। एक मिनट बाद ठंडे पानी से छींटे मारकर आंखें साफ करें।

5. आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो एक कच्चे आलू को कसकर काले घेरों पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें और मॉयस्चराइजर लगा लें।

6. आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोएं और हलका निचोडकर आंखों पर तब तक रखें जब तक कि पैड ठंडा न हो जाए। फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें।

7. रात में सोने से पहले आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम या जेल लगाकर सोएं।

8. धूप में बाहर जाना हो तो सनग्लासेज लगाएं और सनब्लॉक लगाना न भूलें।

9. डाइटीशियन शिखा शर्मा कहती हैं कि आंखों की सेहत के लिए आपका आहार भी बहुत महत्वपूर्ण है।

10. अपने आहार में विटमिन ए प्रचुर मात्रा में लें। यह दूध और दूध से बने पदार्थो, मछली, अंडे, पीले फलों और हरी सब्जियों, गाजर, पालक, आडू और पपीते आदि में पाया जाता है।

11. अगर आंखों के आसपास झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो प्रतिदिन सैलेड और हरी सब्जियों में एक टी स्पून वेजटेबल ऑयल डालकर खाएं।

12. आंखों पर एंटी रिंकल क्रीम लगाएं। इसके लिए कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और पेट्रोलियम जेली को बराबर मात्रा में अछी तरह मिलाकर एक जार में रख लें। इसे रोजाना आंखों पर और उसके आसपास लगाकर हलकी मालिश करें।

13. पानी में एक चुटकी बोरिक एसिड मिलाकर उबालें। ठंडा करें और इस पानी से आंखें धोएं। ऐसा करने से आंखों को आराम और ठंडक मिलेगी।

14. अगर आपकी आंखों में जलन होती हो तो यह उपाय अपनाएं- एक टी स्पून उबले पानी में दो टेबल स्पून गुलाब जल मिलाएं। इससे आंखें साफ करें।

एक्सरसाइज भी है जरूरी

1. फिटनेस एक्सपर्ट नमिता जैन के मुताबिक आंखों को आराम देने और सुंदर बनाने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है। इसके लिए एक शांत कमरे में लाइट बंद करके अपने दोनों हाथों को आंखों पर रखें। पांच मिनट तक आंखें बंद करें। फिर आंखें खोलकर फैलाएं और अंधेरे में देखने की कोशिश करें। आंखों को आराम मिलेगा।

2. अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा लगाती हैं तो काम के हर एक घंटे बाद चश्मा उतारकर आंखें बंद करके पांच मिनट के लिए उन्हें आराम दें।

3. आराम की मुद्रा में बैठ जाएं। अपनी आंखों को गोलाई में घुमाएं। पहले एक दिशा में फिर दूसरी दिशा में घुमाएं।

4. अपनी चार उंगलियों को आंखों के सामने लाएं फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं। यह प्रक्रिया कम से कम पांच बार दोहराएं।

5. आप जब भी बाहर जाएं तो पेड-पौधों को ध्यान से देखती रहें। हरियाली या हरा रंग आंखों को बहुत सुकून देता है।

आई पैक

सौंदर्य विशेषज्ञा संध्या मदान कहती हैं कि आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन और झुर्रियां दूर करने के लिए सबसे जरूरी है पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार, अल्ट्रा वायलट किरणों से बचाव और तनावमुक्त रहना। इसके अलावा आप इस आई पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं-

1. एक टी स्पून दूध और एक टी स्पून खीरे का रस मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें। इसमें रुई भिगोकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें। ठंडे पानी से धोकर आंखें साफ कर लें।

कैसा हो मेकअप

सौंदर्य विशेषज्ञा अंबिका पिल्लै कहती हैं कि आंखों के मेकअप के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि भौंहें (आइब्रोज) सही आकार में बनी होनी चाहिए। भौंहें बनाने का सबसे सही समय नहाने के बाद होता है। भौंहें सही आकार में और साफ-सुथरी न हों तो आई मेकअप बहुत खराब लगता है। भौंहें नैचरल रखें। सी आकार वाली और बेहद पतली भौंहें चलन से बाहर हैं। जो बाल आकार से बाहर हों, बस उन्हीं फालतू बालों को हटवाएं। चेहरे पर बेस लगाने के बाद सबसे पहले आंखों का मेकअप किया जाना चाहिए।

1. आइशैडो से शुरुआत करें। आजकल लाइट शिमरी कलर्स चलन में हैं। पलकों पर पहले अपने कपडे और त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ आइशैडो ब्रश की सहायता से लगाएं। फिर थोडा हाइलाइटर आइशैडो में मिलाएं। इसके बाद आइलैशेज को कर्ल करें। वॉल्यूमाइजिंग या ट्रांस्पेरेंट मस्कारा के दो कोट लगाएं।

2. सबसे अंत में आइलाइनर से आंखों को खूबसूरत आकार दें। आंखों का मेकअप करने के बाद अपनी आइब्रोज को कोंब करें। अंत में आइब्रो पेंसिल से उन्हें हलका गहरा करें।

3. रात में आंखों का मेकअप उतारना न भूलें। अगर आप कृत्रिम बरौनियां (आइलैशेज) लगाती हों तो सबसे पहले उन्हें हटाएं। फिर क्लींजिंग जेल और गीली रुई की सहायता से आईलाइनर और आइशैडो हटाएं।

4. आंखें बंद करके गीली रुई से भीतरी कोने से बाहरी कोने तक हलके से पोंछें। ध्यान ध्यान रखें त्वचा पर खरोंच न आए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा February 15, 2025 by admin WhatsApp Group Join Now Telegram...