शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

*PART-4* *भारत की झीले


         *PART-4*
*भारत की झीलें:-*

*लोकटक झील:-मणिपुर*

:-लोकटक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग मेंस्थित मणिपुर राज्य(विष्णुपुर जिले) की एक झील है।

➡यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये प्रसिद्ध है, जिन्हें "कुंदी" कहा जाता है।
➡झील का कुल क्षेत्रफल लगभग 280 वर्ग किमी है। झील पर सबसे बड़ा तैरता द्वीप *"कबुल लामजाओ"*कहलाता है और इसका क्षेत्रफल 40 वर्ग किमी है। यह संगइहिरण का अंतिम घर है जो एक विलुप्तप्राय जाति है। इस फुमदी को केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भारत सरकार ने एक संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया है।
*➡ यह विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।*
लोकटक झील मणिपुर के लिये बहुत आर्थिक व सांस्कृतिक महत्व रखती है। इसका जल विद्युत उत्पादन, पीने और सिंचाई के लिये प्रयोग होता है। इसमें मछलियाँ भी पकड़ी जाती हैं।
:-यह मीठे पानी की पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी झील हैं।

अपनी उत्पादकता और जैवविविधता के कारण यह झील "मणिपुर की जीवन- रेखा"कहलाती है।

यह विश्व की एकमात्र झील है जो"तैरती झील"के नाम से प्रसिद्ध है।
⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬

*वेम्बनाड झील(केरल):-*

➡:-कोट्टायम में नहरों और नदियों की विस्तृत श्रृंखला है जो वेम्बानद झील में आकर मिलती हैं और उसके जल का विस्तार करती हैं।

वेम्बानद झील एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है। यह झील बेकवाटर पर्यटन के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बोटिंग, फिशिंग और साइटसीइंग के अनुभवों का आनंद लिया जा सकता है।

वेम्बनाड झील केरल का कई जिल्लों में अलग अलग नाम से जाना जाता है।
➡इस झील की लम्बाई 96.5किलो मीटर है ऑर इसकी चौडाई 14किलो मीटर है। इसकी गहराई 12 मीटर है।
➡यह झील कुट्टनाड में पुन्नमड झील बुला के लोग पहचानते हैं।
➡कोच्चि में यह झील कोच्चि झील के नाम से जाना जाता है। पोर्ट ऑफ़ कोच्चि दो द्वीप के आस पास में है-विल्लिंडण द्वीप ऑर वल्लारपाडं द्वीप।

इस झील के पूर्वी तट पर "कुमारकोम पक्षी अभयारण्य"स्थित है।

*प्रसिद्ध"नेहरू ट्रॉफी नौकायान प्रतियोगिता"इस झील में प्रतिवर्ष ओणम पर्व के अवसर पर आयोजित की जाती है।*

इसी झील  में *"वेलिंग्टन द्वीप"*है जहाँ पर भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-47A है।

*➡:-यह भारत की सबसे लंबी(96.5किमी.) झील है।*

////// *रमेश डामोर सिरोही*//////

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*
Www.samanyagyanedu.in

*सामान्य ज्ञान ग्रुप & लेटेस्ट अपडेट फेसबुक ग्रुप लिंक*

https://www.facebook.com/groups/261559677533407/

♻♻♻♻♻♻♻♻

*सामान्य ज्ञान ग्रुप*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...