गुरुवार, 3 मार्च 2022

REET लेवल-1 में चयन प्रक्रिया शुरू:कैंडिडेट को 5 से 10 मार्च तक करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे

REET लेवल-1 में चयन प्रक्रिया शुरू:कैंडिडेट को 5 से 10 मार्च तक करना होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे

बीकानेर3 घंटे पहले
डेमो फोटो। - Dainik Bhaskar
डेमो फोटो।

REET लेवल वन में चयनित कैंडिडेट को नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग ने कट ऑफ के बाद का प्रोसेस शुरू कर दिया है। जिन 31 हजार कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए चुना गया है, उन्हें 5 मार्च से 10 मार्च के बीच विभाग की ऑफिशियल साइट पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके साथ ही डॉक्यूमेंट भी देने होंगे।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि कुल पंद्रह हजार पांच सौ पदों के लिए 31 हजार कैंडिडेट का चयन करते हुए कट ऑफ जारी किए गए थे। इसी कट ऑफ जितने या इससे अधिक अंक लाने वाले केंडिडेट्स को अब अपनी योग्यता साबित करनी है। ऐसे में सबसे पहले कैंडिडेट को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए विभाग की साइट http://rajshaladarpan.nic.in/newposting/अभी क्लिक करें और आवेदन करे पर जाना होगा। यहां सबसे पहले खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना है। इसके बाद मिले लॉगिन आईडी से अपने अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाइड करवाने होंगे। इसी साइट पर कैंडिडेट को ये सूचना मिलेगी कि उसे कब और कहां पर अपने डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन करवाना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान जो मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, उस नंबर पर भी कैंडिडेट को सूचना मिल जाएगी।

डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन अनिवार्य
कैंडिडेट अपने डॉक्यूमेंट का वैरिफिकेशन नहीं करवाएंगे, वो नियुक्ति प्रक्रिया से ही बाहर हो जाएंगे। शिक्षा विभाग ने कैंडिडेट को सलाह दी है कि वो शालादर्पण की अधिकृत वेबसाइट से जुड़े रहें और वहीं पर मिलने वाली सभी सूचनाओं को अधिकृत मानें।


    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Share kre

    हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

    याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

    इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...