रविवार, 27 फ़रवरी 2022

थोड़ी देर में जारी होगा REET लेवल 1 का कटऑफ:15 हजार 500 पदों पर 31 हजार को चुना जाएगा, 31 मार्च से पहले मिल सकती है नियुक्ति

REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को ग्रेड थर्ड टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग थोड़ी देर में कट ऑफ जारी कर सकता है। इस कट ऑफ को पार करने वाले कैंडिडेट्स को 31 मार्च से पहले नियुक्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कटऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी सक्रिय रहा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने दैनिक भास्कर को बताया कि कट ऑफ जारी करने के लिए निदेशालय स्तर पर प्रयास हो रहा है। सुबह से कटऑफ बनाने के लिए निदेशालय की टीम लगी हुई है। पंद्रह हजार पांच सौ पदों के लिए हो रही इस मशक्कत में कुल पदों से डबल कैंडिडेट्स को शामिल किया जाएगा। ऐसे में 31 हजार कैंडिडेट्स को चुना जाएगा। जिसमें पंद्रह हजार पांच सौ को नियुक्ति मिलेगी।

निदेशालय ने पिछले मंगलवार को जिलावार सूची बनाने का काम भी शुरू कर दिया था। इसके साथ ही निदेशालय स्तर पर इतना काम पूरा हो गया है कि सरकार चाहे तो पंद्रह दिन में नियुक्ति आदेश भी जारी कर सकती है।

कंटेंट - उदयवीर सिंह राजपुरोहित, पाली

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...