रविवार, 27 फ़रवरी 2022

REET लेवल 1 का कटऑफ:सामान्य के 130, ओबीसी में 127, एससी में 119 और एसटी में 110 रही कट ऑफ, देर रात शिक्षा मंत्री ने जारी की कटऑफ

REET लेवल 1 का कटऑफ:सामान्य के 130, ओबीसी में 127, एससी में 119 और एसटी में 110 रही कट ऑफ, देर रात शिक्षा मंत्री ने जारी की कटऑफ

बीकानेर/पाली4 मिनट पहले

REET लेवल-वन में चयनित कैंडिडेट्स को टीचर पद पर नियुक्ति देने के लिए शिक्षा विभाग रविवार देर रात तक कट ऑफ जारी हो गई। इस कट ऑफ को पार करने वाले कैंडिडेट्स को 31 मार्च से पहले नियुक्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कटऑफ जारी करने के लिए रविवार को अवकाश के दिन भी सक्रिय रहा।

शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने दैनिक भास्कर को बताया कि कटऑफ जारी कर दी गई है। इसी आधार पर जल्द से जल्द नियुक्ति देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवकाश के दिन भी शिक्षा निदेशालय ने काम करके कटऑफ जारी कर दी है। आगे भी कार्य इसी गति से होगा ताकि जल्द से जल्द सभी को नियुक्ति मिल जाए।पंद्रह हजार पांच सौ पदों के लिए हो रही इस मशक्कत में कुल पदों से डबल कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। ऐसे में 31 हजार कैंडिडेट्स को चुना जाएगा। जिसमें पंद्रह हजार पांच सौ को नियुक्ति मिलेगी।

निदेशालय ने पिछले मंगलवार को जिलावार सूची बनाने का काम भी शुरू कर दिया था। इसके साथ ही निदेशालय स्तर पर इतना काम पूरा हो गया है कि सरकार चाहे तो पंद्रह दिन में नियुक्ति आदेश भी जारी कर सकती है।

खबरें और भी हैं...
    Quiz banner

    कोई टिप्पणी नहीं:

    एक टिप्पणी भेजें

    Share kre

    हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

    याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

    इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...