मंगलवार, 28 जनवरी 2020

महिलाओं के लिए बसंत पंचमी से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स

महिलाओं के लिए बसंत पंचमी से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स

29 जनवरी यानि कल बुधवार के दिन बसंत पंचमी का त्यौहार पूरे भारत वश में धूमधाम से मनाया जाएगा। खासतौर पर हिंदू धर्म में इसका खास महत्व है। सभी स्कूल, दफ्तर और घरों में पूरे विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा की जाती है। महिलाओं को खासतौर पर इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरुरी है, ताकि उनके परिवार के सभी सदस्यों पर मां सरस्वती की अपार कृपा बनी रहे।

आइए जानते हैं महिलाओं को इस दिन किन-किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए...

पूजा का स्थान

सुबह पूजा करने से पहले मंदिर की अच्छे से साफ-साफई की होनी चाहिए। पुराने सूखे फूल, फूलों की माला, अगरबत्ती का बूरा या फिर कुछ और पूजा स्थल पर नहीं पड़ा होना चाहिए।

पूजा का शुभ मूहुर्त

सलाहकारों के अनुसार पूजा का शुभ मूहुर्त 29 जनवरी को सुबह 10:45 AM से शुरु होकर दोपहर 12:52 PM तक रहेगा। कुछ सलाहकार इससे कुछ कम और ज्यादा भी बता रहे हैं, आप अपने नजदीर किसी भी मंदिर के पंडित जी से समय की पुष्टि कर सकते हैं।

उच्च दिशा

बसंत पंचमी के दिन घर के ईशान कोण में बैठकर मां सरस्वती का जरुर ध्यान करना चाहिए। आज के दिन घर के मंदिर में पीले रंग की रोशनी खासतौर पर जलाकर रखें। वास्तु के अनुसार आज के दिन ऐसा करना आपके और परिवार के लिए काफी शुभ माना जाएगा।

क्या खास है पीले रंग में?

गुरु, देवी-देवताओं को पीला रंग बहुत भाता है, इसीलिए कई खास पूजा अवसरों पर पीले रंग के वस्त्रों का खास उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि पूजा घर में पीला रंग का इस्तेमाल करने से व्यापार और कारोबार में आने वाली रुकावटें समाप्त हो जाती हैं। खासतौर पर यदि आप आज के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां सरस्वती की पूजा करते हैं तो आपको मानसिक और शारीरिक दोनों तल पर सुख प्राप्त होता है।

जरुरत मंद बच्चों के लिए कुछ खास

महिलाओं को खासतौर पर इस दिन दोपहर को सोना नहीं चाहिए, बल्कि पूजा-पाठ में विशेष ध्यान लगाना चाहिए। हो सके तो पीले रंग के अच्छे-अच्छे पकवान बनाकर जरुरत मंद बच्चों का पेट भरना चाहिए। बच्चों के लिए कुछ भी खास बनाते वक्त मां सरस्वती को प्रसन्न करने वाले जाप का उच्चारण करते रहना चाहिए... जैसे कि

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा माम् पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥1॥
शुक्लाम् ब्रह्मविचार सार परमाम् आद्यां जगद्व्यापिनीम्।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌॥
हस्ते स्फटिकमालिकाम् विदधतीम् पद्मासने संस्थिताम्‌।
वन्दे ताम् परमेश्वरीम् भगवतीम् बुद्धिप्रदाम् शारदाम्‌॥2॥

या फिर आप इस थोड़े आसान मंत्र का भी जाप कर सकती हैं...

सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु में सदा।

तो ये थे बसंत पंचमी के दिन महिलाओं द्वारा किए जाने वाले जरुरी काम... अब जानते हैं इस खास मौके पर उन्हें कौन-कौन से काम ऐसे हैं जो नहीं करने चाहिए...

.सबसे जरुरी बात, महिलाओं को चाहिए कि सुबह जल्दी उठकर मां सरस्वती का 5 से 10 मिनट ध्यान जरुर करें।
.अपने से किसी भी बड़े या फिर बच्चे को भी इस दिन डांटे या फिर बुरे शब्द न कहें, बच्चों को उनकी गलती पर प्यार से समझाएं।
.टी.वी सीरियल इत्यादि देखने से खास परहेज करें, ज्यादा से ज्यादा मां सरस्वती के मंत्र का जाप करें।
.सुबह स्नान किए बगैर किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।
.रंग बिरंगे कपड़े पहनने की बजाय, पीले रंग के वस्त्र ही धारण करने चाहिए।
.बाल धोने और उन्हें काटने की गलती भी न करें।
.सुबह मां सरस्वती के लिए बाग से फूल लाने के अलावा, पेड़-पौधों की कांट-झांट नहीं करनी चाहिए।
.भूलकर भी इस दिन नॉनवेज का सेवन न करें, और न ही परिवार में किसी और को करने दें।

बच्चों के लिए खास

अगर घर में किसी नवजात का जन्म हुआ है तो आज के दिन उसका नाम अभिषेक करना काफी शुभ माना जाता है। नाम अभिषेक करवाते वक्त माता-पिता को चाहिए कि बच्चे को गोद में लेकर चांदी की कलम के साथ उसकी जीभ पर ऐं शब्द लिखें, इसका बहुत शुभ प्रभाव बच्चे के आने वाली जीवन पर पड़ेगा।

बच्चों के भविष्य के लिए

यदि आपके बच्चे बड़े हैं और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं तो इस खास मौके पर उनके हाथ से किन्हीं ब्राहार्ण को वेदशास्त्र दान करवाएं। ऐसा करने से बच्चे को आने वाले जीवन में कठिनाईयों और मुशकिलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पति की तरक्की

हर औरत अपने पति को जीवन में खुश और सफल होता देखना चाहती हैं, ऐसे में पति-पत्नि दोनों मिलकर इस खास मौके पर पीले रंग के चावल का दान करें। ऐसा करने से जहां पति के कारोबार व जॉब में उन्हें तरक्की मिलेगी वहीं आप दोनों के बीच भी प्रेम-स्नेह सदैव बरकरार रहेगा।

तो ये थे बसंत पंचमी के मौके पर महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कुछ खास काम और साथ ही कुछ ऐसी बातें जिनका उन्हें विशेष तौर पर ध्यान रखना है। ताकि उनके परिवार में हमेशा खुशियों की लहर बहती रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...