व्रत त्योहार 2020: जानिए फरवरी माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
साल 2020 का दूसरा महीना यानी फरवरी आरंभ होने वाला हैं फरवरी के महीने में मौसम बहुत ही सुहावना होता हैं इस महीने बसंत ऋतु वातावरण में अपनी छटा बिखेरती हैं इस माह कई व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं फरवरी 2020 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार, तो आइए जानते हैं।
1 फरवरी 2020— रथ सप्तमी
पंचांग के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को रथ सप्तमी या माघ सप्तमी के रूप में जाना जाता हैं सप्तमी तिथि सूर्य को समर्पित होती हैं सूर्य को सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान माना गया हैं।
2 फरवरी 2020— भीष्म अष्टमी
पंचांग के मुताबिक माघ शुक्ल की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी के नाम से जाना जाता हैं भीष्म अष्टमी हिंदू त्योहार हैं जो महान भारतीय महाकाव्य महाभारत के भीष्म को समर्पित होता हैं।
05 फरवरी 2020— जया एकादशी
माघ मास की शुक्ल एकादशी को जया एकादशी कहा जाता हैं जया एकादशी को श्री विष्णु की पूजा की जाती हैं और व्रत रखा जाता हैं।
07 फरवरी 2020— प्रदोष व्रत
प्रदोष व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता हैं पुराणों के मुताबिक इस व्रत को करने से सेहत और लम्बी आयु की प्राप्ति होती हैं।
09 फरवरी 2020— माघ पूर्णिमा
पंचांग के मुताबिक माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा कहा जाता हैं धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया गया हैं।
19 फरवरी 2020— विजया एकादशी
एकादशी तिथि को हिंदू धर्म में खास माना जाता हैं इसे सभी पापों का हरण करने वाली तिथि कहा जाता हैं।
21 फरवरी 2020— महाशिवरात्रि
हिंदू धर्म शास्त्रों में महाशिवरात्रि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं महाशिवरात्रि के दिन शिव की आराधना की जाती हैं।
23 फरवरी 2020 फाल्गुना अमावस्या
फाल्गुन अमावस्या का शास्त्रों में विशेष महत्व होता हैं ऐसी मान्यता हैं कि फाल्गुन अमावस्या पर देवताओं का निवास संगम तट पर होता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre