रविवार, 1 दिसंबर 2019

जो भी सरपंच पद का दावेदर है उस को ये लिस्ट थमा दो अब फैसला आप खुद को करना है मजबूर बनना है या मजबूत

जो भी सरपंच पद का दावेदर है उस को ये लिस्ट थमा दो
अब फैसला आप खुद को करना है मजबूर बनना है या मजबूत ।
1 मुख्य स्थानों पर सी सी टी वी कैमरे होने चाहिए ।
2 गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था होनी 
चाहिए ।
3 मुख्य रास्तो पर लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ।
4 ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत ई मित्र की नि:शुल्क व्यवस्था होनी चाहिये ।
5 अपने लोगो का नही बल्कि योग्य परिवारो को पेंशन , प्रधानमंत्री आवास योजना ,एवं सभी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुँचाना ।
6 मेरे नोजवान भाईयो के लिए खेल मैदान , दौड़ के लिए ट्रैक, बास्केटबॉल ,क्रिकेट ,फुटबाल सभी खेलो के लिये समुचित व्य्वस्था होनी चाहिए 
7 धार्मिक मेले के लिए कमेटी बनाकर समुचित व्यवस्था करना।
8 गरीब हो अमीर हो सभी को सरकार की हर स्कीम का फायदा करवाए।
9**- ग्राम पंचायत के बजट को आम जनता के बीच रखकर आम जनता के हित में कार्य करवाएगा। 
10* ग्राम पंचायत में वार्षिक बैठक के दौरान ग्राम में वर्ष भर में कितना विकास कार्य हुआ कितना खर्च हुआ कितना बचत है संपूर्ण विवरण आम जनता को बताये|
*11* ग्राम पंचायत के बजट का एक भी पैसा कमीशन / रिश्वत के रूप में नहीं जाने दे।
*12* ग्राम पंचायत के युवाओं को रोजगार दिलवाने की मजबूत पैरवी करे।
*13* ग्राम पंचायत के मजदूर वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा मिलने वाला सहयोग प्रदान करवाने की मजबूत पैरवी करना एवं सहायता दिलवाना।
*14* शिक्षा के क्षैत्र में गुणवत्ता प्रदान करवाना एवं शिक्षा के स्तर को बढ़ाना।
*15* ग्राम पंचायत मैं चिकित्सा सेवा की कुशल व्यवस्था करना योग्य चिकित्सको की सेवाएं प्रदान करवाएगा ।
*16*- ग्राम पंचायत को गरीबी मुक्त बनाना इसके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाना।
*17*- ग्राम पंचायत के सभी परिवारों को विद्युत कनेक्शन से जोड़कर अंधेरा मुक्त ग्राम पंचायत बनाना।
*18*- ग्राम पंचायत के सभी मुख्य मार्गों का डामरीकरण,सी. सी. रोड़ करवाना।
*19*- स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनाना एवं गांव के सार्वजनिक स्थल पर शौचालय बनाना।
*20*- ग्राम पंचायत पर जनसुनवाई केंद्र स्थापित करना और आम समस्या का समाधान करना।
*21*- पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था करवाने के प्रयास करना
*22-* सरकारी योजनाओं का बीपीएल और पैशन धारियों को सीधा फायदा दिलवाना।
*23*- ग्राम पंचायत में हर दुकान के आगे कचरा पात्र लगाना।
*24*- सरपंच का लक्ष्य जनता का पैसा जनता को मिले।
*25*-हमारा सरपंच ऐसा होना चाहिए जो गांव का चहुंमुखी विकास करे। गांव में भेदभाव के बजाए मेल-मिलाप पर ध्यान दें।

*26*-गांव का सरपंच शिक्षित होना चाहिए जो गांव की कमियों को दूर कर सकें। शिक्षित उम्मीदवार ही गांव को बेहतर बना सकता है ।
*27*-हमारा सरपंच ऐसा होना चाहिए जो सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए भेजी गई राशि का सदुपयोग कर सकें। जिससे गांव भी शहर की तर्ज पर दिखाई दे सके।
*28*-सरपंच ऐसा हो जो गांव के लोगों की समस्या को प्राथमिकता से लेकर उन्हें हल करवाएं। जिससे गांव का हर व्यक्ति अपने सरपंच से सहानुभूति रख सकें।
*29*_ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि ऐसा हो जो हर महकमें के दफ्तर में जाकर बिन हिचकाहट अपनी बात रखें और कार्य करवाने में सफल हो। 
 *30* हमारे प्यारे से सरपंच साहब ऐसे हो कि प्रतिवर्ष 1000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य हो और उन वृक्षों को समय-समय पर खाद और पानी देने की व्यवस्था करेंl
ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक बने और सही सरपँच बनकर हर एक एक गांव गांव गली गली का विकास हो।।
अब आप सभी गांव वासियो बताओ ये सब काम कोन करवा सकता हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...