बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

दिवाली पर घर को सजाएं इन खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन से

दिवाली पर घर को सजाएं इन खूबसूरत और आसान रंगोली डिजाइन से

दिवाली का त्यौहार आने वाला है और सभी ओर दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। आपको बाजारों में भी रौनक देखने को मिल जाएगी। सभी को इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार है। दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी के आगमन के लिए हम घर को कई तरह से सजाते हैं और रंगोली भी बनाते हैं।

आज हम आपको रंगोली के कुछ ऐसे ही आसान डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप बना सकते हैं और अपने घर को सजा सकते हैं। तो आइए नजर डालते हैं इन रंगोली डिजाइंस पर।


रंगोली के ये डिजाइन बनाने में बेहद आसान है लेकिन आप एक बात का खास ध्यान रखें कि रंगोली बनाने के लिए बाजार में अलग से रंग आते हैं उन्ही का प्रयोग करें उस से आपकी रंगोली और भी अधिक उभरेगी। लेकिन गुलाल से आपको फिनिशिंग नहीं मिलेगी।


आप रंगोली के रंग भरने के लिए कुप्पी वाली बोतल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इस से आपका रंग फैलेगा नहीं। अलग अलग रंगो का इस्तेमाल करें इस से आपकी रंगोली और भी खूबसूरत नजर आएगी।

आप मोर डिजाइन को भी चुन सकते हैं। ये बनाने में आसान होते हैं और इस से बनी रंगोली बेहद सुंदर भी लगती है। आप रंगोली के बीच में दिए रख के इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...