मंगलवार के छोटे-छोटे उपायों से प्रसन्न होते है हनुमान जी
मंगलवार का दिन हनुमान को समर्पित माना जाता हैं। हनुमान को शिव का स्वरुप माना जाता हैं। मंगलवार को यदि हम कुछ उपाय करें तो इससे हनुमान और शिव जी दोनों ही प्रसन्न होते है और अपने भक्तों को अच्छा आर्शीवाद देते हैं।
1- सुख समृद्धि पाने के लिए आपको े मंगलवार की रात को सोने से पहले घर के मंदिर में हनुमान जी का ध्यान करते हुए सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालिसा का पाठ करें।
2- मुसिबतों से छुटकारा पाने के लिए पीपल के 11 पत्ते साफ जल से धो लें, इन पत्तों पर चंदन या कुमकुम से श्रीराम का नाम लिखें और हनुमान जी को चढ़ा दें।
3- चमेली के तेल का दीपक हनुमान जी के सामने जलाकर सिंदूर और लाल लंगोट अर्पित करें।
4- हनुमान जी को भगवा ध्वज चढ़ाना शुभ माना जाता हैं। सावन के महीने में हनुमान जी के मंदिर में ध्वज चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
5- मंगलवार के दिन बंदरों को चना भी खिलाएं। बंदरों को हनुमान जी का स्वरुप माना जाता हैं। ऐसा करना भक्तों के लिए सबसे ज्यादा शुभ माना जाता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre