सूर्य मंत्र का जाप जीवन भर सफलता, समृद्धि, आरोग्य देता है |
सूर्यदेव को प्रत्यक्ष देवता कहा जाता है. सूर्य मंत्र के जाप से जीवन और करियर में सफलता, समृद्धि, स्वस्थ और खुश रहने का आशीर्वाद मिलता है.
रोजाना सूर्यमन्त्र पढ़ने से आत्मविश्वास में गजब की वृद्धि होती है और दुनिया में आपके नाम का यश और प्रसिद्धि फैलती है. सूर्य देवता आदिकाल से विश्व की सभी घटनाओं के साक्षी और पृथ्वी पर जीवन के स्रोत हैं.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कई सालों से रोज सुबह सूर्य का दर्शन और मन्त्र जप करते आये हैं. अक्षय कुमार की सफलता और नाम-यश के बारे में सब जानते ही हैं.
सूर्य बीज मंत्र –
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः ॥
इस मंत्र के जाप की शुरुआत किसी भी रविवार से कर सकते हैं. जल्दी और मनचाहे परिणाम के लिए 41 दिन तक रोज 6 माला सूर्य बीज मंत्र का जाप करें.
सूर्य बीज मंत्र के फायदे –
– अगर कुंडली में सूर्य की दशा खराब हो, सेहत की दिक्कत या नकारात्मकता (Negativity) के शिकार हों तो यह सूर्य बीज मंत्र आपको निश्चित रूप से लाभ दिला सकता है.
– इसके अलावा एक खुशहाल जीवन के लिए जरुरी धन-धान्य, मानसिक शांति, आरोग्य और सत्बुद्धि का प्रसाद भी सूर्य बीज मन्त्र जाप से प्राप्त होता है.
– सेहत में आँखों के रोग, ह्रदय रोग (Heart problem), स्किन समस्या व असाध्य रोग से राहत पाने, नेत्र ज्योति बढ़ाने के लिए सूर्य बीज मंत्र का जप खास प्रभावी माना गया है.
सूर्य बीज मंत्र के प्रकार और उनके लाभ ->
1. नौकरी पाने के लिए – : ऊँ हृां हृीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
2. रोग मुक्ति के लिए – ॐ हृां हृीं सः सूर्याय नमः
3. शत्रुओं के नाश के लिए – शत्रु नाशाय ऊँ हृीं हृीं सूर्याय नमः
4. सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए – –ऊँ हृां हृीं सः
5. बुरे ग्रहों की दशा के निवारण के लिए – ऊँ हृीं श्रीं आं ग्रहधिराजाय आदित्याय नमः
6. सन्तान प्राप्ति के लिए – ॐ भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे l धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात् ll
7. व्यवसाय में बढ़त के लिए – ऊँ घृणिः सूर्य आदिव्योम
8. आँखों के रोग ठीक करने के लिए – :
ॐ नमो भगवते आदित्य रूपाय आगच्छ आगच्छ अमुकस्य (रोगी का नाम) अक्षिरोगं अक्षिपीड़ा नाशय स्वाहा
इस मंत्र की एक माला (108 बार मन्त्र जप) 21 दिन तक पूर्ण विश्वास के साथ करें, अवश्य लाभ होगा. अगर सुबह स्नान करके सूर्य के सामने जपें तो और भी अच्छा होगा. जाप करते समय सूर्य को घूरना नहीं है, बंद आँखों से सूर्य देव के प्रकाश को अनुभव करना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre