नमस्कार दोस्तों, कैसे हैं आप? आशा अच्छे होंगे। स्वागत है आपका हमारे इस पोस्ट पर

दोस्तों, जैसा कि हमें बचपन से सिखाया जाता है कि हमें अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए अपने आराध्य देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए तथा उनसे फल प्राप्ति की कामना करनी चाहिए। परन्तु क्या आप जानते हैं की विभिन्न प्रकार के फल प्राप्ति की मनोकामना के लिए देवताओं को भी अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है।

Copyright Holder: the_shvm

वैसे तो हर देवता किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए पूर्ण होता है परंतु कुछ ऐसे विशेष देवता है जो किसी खास कार्य विशेष की पूर्ति के लिए जाने जाते हैं। आज की हमारी इस पोस्ट में हम उन्हें देवताओं के बारे में चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं-

 शादी विवाह के संबंध में- दोस्तों, आप के घरेलू वैवाहिक संबंधों में कटुता आ गई है और कलह का माहौल है तो आपको सीता-राम, राधा-कृष्ण और शिव-पार्वती आदि की पूजा करनी चाहिए।

● धन संबंधी लाभ हेतु- धन संबंधी परेशानियों में लक्ष्मी देवी श्री कुबेर भगवान और भगवान विष्णु का पूजन करना चाहिए।

Copyright Holder: the_shvm

● दुश्मनों से संकट होने पर- ऐसे समय में आपको बजरंगबली हनुमान एवं महिषासुर मर्दिनी देवी दुर्गा का पूजन करना चाहिए।

● कार्यों के असफल होने पर- अगर बहुत प्रयास करने के बावजूद भी कार्यों में असफलता हाथ लगती है तो आपको कार्य प्रारंभ करने से पहले भगवान श्री गणेश का पूजन करना चाहिए।

Copyright Holder: the_shvm

● पढ़ाई से संबंधित मामलों में- अगर पढ़ाई से संबंधित मामलों में आपका मन उचट रहा है सफलता नहीं मिल रही है तो आपको देवी सरस्वती एवं बजरंगबली हनुमान तथा भगवान श्री गणेश का पूजन करना चाहिए।

नोट- दोस्तों यह पोस्ट आध्यात्मिक जानकारों के द्वारा की गई बातचीत पर आधारित है बाकी मन में श्रद्धा रखते हुए मेहनत से आप किसी भी कार्य को करेंगे तो उसमें आपको सफलता जरूर हासिल होगी।

पोस्ट को सभी ग्रुप में शेयर करें। धन्यवाद!

आपका समय शुभ हो!