बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

हर काम बना देते है श्री रामचरितमानस के ये मंत्र

हर काम बना देते है श्री रामचरितमानस के ये मंत्र

हर व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं जहां पर व्यक्ति के लिए ये तय करना बहुत ही मुश्किल हो जाता हैं कि क्या करें और क्या नहीं । संकट के वक्त में जब कोई रास्ता इंसान को नहीं दिखता हैं तो वह आखिर में कठिन परिस्थितियों से बहार निकलने के लिए ईश्वर को याद करता हैं वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं परेशानियों से बहार निकलने के ​कुछ सरल उपाय तो आइए जानते हैं।

बता दें कि भगवान श्री राम से जुड़ी कई सारी चौपाईयां न केवल मनुष्य के दुखों समाप्त करती हैं। बल्कि व्यक्ति की इच्छाएं भी पूर्ण करती हैं वही विजयदशमी के शुभ पर्व पर रामचरितमानस की कई चौपाईयों में से किसी एक को मंत्र मानकर श्रद्धापूर्वक जाप करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता हैं जिससे सभी दुख परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

जानिए चौपाईयों को सिद्ध करने के सही नियम—
बता दें कि श्राम चरित मानस के दोहे चौपाईयों को सिद्ध करने के लिए विजयादशमी के दिन स्नान ध्यान करने के बाद अष्टांग हवन के द्वारा सिद्ध करना चाहिए। इसके बाद जिस कार्य के लिए मानस का दिव्य मंत्र आप सिद्ध कर रहें हैं उसके लिए नित्य एक माला जव अवश्य ही करें।

जानिए श्रीराम चरितमानस के सिद्ध मंत्र—
यात्रा की सफलता के लिए मंत्र—
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। ह्रदय राखि कोसलपुर राजा।।

संपत्ति की प्राप्ति के लिए मंत्र—
जे सकाम नर सुनहि जे गावहि। सुख संपत्ति नाना विधि पावहि।।

संकट को दूर करने के लिए मंत्र—

दीनदयाल बिरिदु सम्भारी। हरहु नाथ मम संकट भारी।

मुकमा जीतने के लिए मंत्र—
पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना।।

प्रेम बढ़ाने के लिए मंत्र—
सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती॥

जल्दी शादी के लिए मंत्र—
तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह। साज सँवारि कै।।
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै।।

रोजगार प्राप्ति के लिए मंत्र—

विस्व भरण पोषण कर जोई। ताकर नाम भरत जस होई।।

विद्या प्राप्ति के लिए मंत्र—
गुरु गृहँ गए पढ़न रघुराई। अलप काल विद्या सब आई॥

श्री राम से जुड़ी कई सारी चौपाईयां न केवल मनुष्य के दुख समाप्त करती हैं। बल्कि व्यक्ति की इच्छाएं भी पूर्ण करती हैं वही विजयदशमी के शुभ पर्व पर रामचरितमानस की कई चौपाईयों में से किसी एक को मंत्र मानकर श्रद्धापूर्वक जाप करने से भगवान श्रीराम का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता हैं जिससे सभी दुख परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। हर काम बना देते है श्री रामचरितमानस के ये मंत्र

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...