शास्त्रों के अनुसार नहाने के लिए यह समय होता है सबसे सर्वश्रेष्ठ
सुबह जल्दी उठकर नहाने से शरीर में ताकत बनी रहती हैं। जो लोग रोज़ाना सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं उन्हें स्वास्थ्य की दृष्टि से कई लाभ प्राप्त होते हैं स्नान से जहां थकान और तनाव घटता है। यही मन प्रसन्न और शरीर भी उर्जावान रहता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि पहले के विद्वान सूर्य उदय से पहले या ठीक सूर्य उदय के समय स्नान करते थे और स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देते थे। इस प्रकार की गई दिन की शुरुआत से पूरे दिन कार्यों में सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
सूर्योदय के पूर्व तारों की छांव में नित्य स्नान करने से निश्चित ही माता लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। और तेज बुद्धि चमकती दमकती त्वचा प्राप्त होती है। इस समय स्नान करने से अनेक परेशानियों के दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है। स्नान करते समय गुरु मंत्र स्त्रोत कीर्तन भजन या भगवान के नाम का जाप करें ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre