बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

दिवाली स्पेशल: घर पर बनाएं मूंग दाल का हलवा , जानें आसान विधि

दिवाली स्पेशल: घर पर बनाएं मूंग दाल का हलवा , जानें आसान विधि

मूंग दाल का हलवा बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

मुंग दाल – 1 कप, घी – 50 ग्राम, काजू – 4, बादाम – 2, पिस्ता – 2, किशमिश – 5, मावा– 1 कप, दूध– 1 कप, चीनी – 1 कप, केशर– 4, इलाइची पाउडर – 1/2 चम्मच

विधि :

मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग को अच्छे से धो कर छान ले।

-इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर गरम कर ले और उसमे मुंग को डाल दे|

- मूंग को धीमी आंच पर भूरा होने तक भुने |और उसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दे |

- उसके बाद मिक्सर में डाल को दरदरा पीस ले | फिर पैन में थोड़ा सा घी डाल कर गरम कर के उसमे काजू, किशमिश, बादाम और पिस्ता डाल कर भून ले |

-पैन थोड़ा सा घी डाल दे और उसमे पीसी हुई डाल को डालकर भुने | फिर उसमे मावा को डाल कर उसको मिला ले | उसके बाद उसमे दूध डाल कर मिलाते रहे जब तक की दूध सुख न जाये |

-जब दूध सुख जाये तो उसमे चीनी को डाल कर अच्छे से मिला ले| उसके बाद उसमे फ्राई की हुई ड्राई फ्रूट्स और इलाइची पाउडर डाल कर मिला ले|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...