⚜⚜
*ॐ श्रीगणेशाय नम:*
*शुभप्रभातम् जी*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*आज दिनांक *
* 26 फरवरी 2019*
*मंगलवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*शक सम्वत-* 1940
*विक्रम सम्वत-* 2075
*मास-* फाल्गुन
*पक्ष-* कृष्णपक्ष
*तिथि-* अष्टमी-29:22 तक
*पश्चात्-* नवमी
*नक्षत्र-* अनुराधा-23:04 तक
*पश्चात्-* ज्येष्ठा
*करण-* बालव-16:59 तक
*पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* व्याघात-10:45 तक
*✨पश्चात्-* हर्शण
*सूर्योदय-* 06:49
*सूर्यास्त-* 18:18
*चन्द्रोदय-* 25:22
*चन्द्रराशि-* वृश्चिक-दिनरात
*सूर्यायण-* उत्तरायणे
*गोल-* दक्षिणगोले
*अभिजित-* 12:11 से 12:57
*राहुकाल-* 15:26 से 16:52
*ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष*
*_आज मंगलवार को फाल्गुन बदी अष्टमी 29:22 तक पश्चात् नवमी शुरु , सीताष्टमी , कालाष्टमी , सर्वार्थसिद्धियोग 06:53 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र 23:04 से , अष्ट का श्राद्ध , श्री जानकी जयन्ती (व्रत , प्रकटोत्सव मिथिला देश) व वीर सावरकर स्मृति दिवस।_*
*_कल बुधवार को फाल्गुन बदी नवमी 30:42 तक पश्चात् दशमी शुरु , श्री रामदास नवमी , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , अमर शहीद श्री चन्द्र शेखर आजाद शहीदी दिवस , स्वतंत्रता सेनानी श्री विजय सिंह पथिक जयन्ती , समर्थ गुरु श्री रामदास जयन्ती व अन्तर्राष्ट्रीय ध्रुवीय भालू दिवस।_*
*आज की वाणी*
*भोज्यं भोजनशक्तिश्च*
*रतिशक्तिर्वराङ्गना ।*
*विभवो दानशक्तिश्च*
*नाऽल्पस्य तपसः फलम्॥*
*भावार्थ*
_भोज्य पदार्थ, भोजन-शक्ति, रतिशक्ति, सुन्दर स्त्री, वैभव तथा दान-शक्ति, ये सब सुख किसी अल्प तपस्या का फल नहीं होते।(तथापि यह गर्व का विषय नहीं । अपितु सावधानी और संयम का संकेत है।)_
*26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*
320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।
1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
*ये पंचांग डारेक्ट प्राप्त करें*
https://www.facebook.
2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008 - रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
2008 - भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2008 - नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
*26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति*
1887 - बेनेगल नरसिंह राव - एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
1903 - कैलाश नाथ वांचू - भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1908 - लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार
1946 - मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार।
*26 फ़रवरी को हुए निधन*
1712 - बहादुर शाह प्रथम - दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।
1886 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1887 - आनंदी गोपाल जोशी - भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1966 - विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।
2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
*26 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*
_श्री जानकी जयन्ती (व्रत , प्रकटोत्सव मिथिला देश) ।_
_वीर सावरकर स्मृति दिवस।_
*कृपया ध्यान दें जी*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कौशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
⚜⚜ ⚜⚜
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre