बुधवार, 2 जनवरी 2019

कबीर के भजन

दर दिवार दर्पण भयो

दर दिवार दर्पण भयो, जिस देखुं तिस तोय,
कंकर पत्थर किंकरी, सब भयो आरसी मोय ।

आवे न जावे, मरे नहीं जन्मे, सोहि नीज पिय हमारा हो,
ना प्रथम जनमीने जन्मुं, ना कोई सिरजनहारा हो ... आवे न जावे

साधनासिद्ध मुनी ना तपसी ना कोई करत आचारा हो,
ना खट दर्शन चार बरन में ना आश्रम व्यवहारा हो ... आवे न जावे

ना त्रिदेवा सोहम शक्ति, निराकार से पारा हो,
शब्द अतीत अचल अविनाशी, क्षर अक्षर से न्यारा हो ....आवे न जावे

ज्योति स्वरूप निरंजन नाहि, ना ओम ओमकारा हो,
धरती न गगन पवन न पानी, ना रवि चंदा तारा हो ... आवे न जावे

है प्रगट पर दिसत नाहि, सदगुरु सैन सहारा हो,
कहे कबीर सर्व ही साहेब, परखो परखनहारा हो ... आवे न जावे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...