गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

मोबाइल यूज करने से पूर्व रखें कुछ बातों का ध्यान

मोबाइल यूज करने से पूर्व रखें कुछ बातों का ध्यान

1 आपके मोबाइल की डायल टोन और कॉलर टोन मधुर और कानों को प्रिय लगने वाली हो। रिंग टोन धीमी रखें व अश्ललील गीतों से दूरी रखें। 

2 अगर आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में अपने घर की बातें किसी अन्य से मोबाइल पर न करें, इससे आपकी छवि खराब होगी। 

3 अगर आपका काम ऐसा है कि हर वक्त मोबाइल के संपर्क में रहना जरूरी है तो मोबाइल को धीमी आवाज में रखें वरना तेज आवाज आपके साथ काम करने वालों का ध्यान भंग कर सकती है। 

4 अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज भेजने से परहेज करें। मैसेज हमेशा सामान्य तरीके से ही भेजें। अगर आप के मोबाइल से कोई निकट संबंधी या आपका बच्चा अश्ललील मैसेज पढ़ ले तो शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। 

5 किसी फंक्शन या मीटिंग में हैं तो मोबाइल स्विच ऑफ कर दें या साइलैंट मोड पर रखें। 

6 गाड़ी ड्राइव करते वक्त फोन आ जाए या आपको करना पड़े तो गाड़ी एक तरफ पार्क करके फोन पर बात करें। 

7 मोबाइल पर बेवक्त गप्पें हांकना भी असभ्यता के दायरे में आता है। अत: जरूरी होने पर समय देखकर ही फोन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...