शनिवार, 10 मार्च 2018

अफवाह

अफवाह

किसी गांवमें एक ब्राह्मन रहता था|वह हमेशा पूजा पाठ मेंलगा रहता था| एक दिन वह रोज की तरह पूजा पाठ मेंलगा हुआ था| ब्राह्मन को लगा कि उसकेमुंह में कुछ है| ब्राह्मन नेजबअंगुली डाल कर उसेबाहर निकाला तो देखा कि यह एक चिड़िया का छोटा सा पंख है| ब्राह्मन को चिड़िया केपंख को देख कर बहुत हैरानी हुई|पूजा केबाद जबब्राह्मन अपनेघर गया तोउसने यह हैरानी वाली बात अपनी पत्नी को बताई| साथ मेंयह बात किसी को नहीं बतानेकी हिदायत दी| उसकी पत्नी नेकहा ठीक है में किसी को भी नहींबताउगी|यह बात सुन कर ब्राह्मन पत्नी भी काफी हैरान हुई| कुछ समय केबादब्राह्मन पत्नी सेयह बात पचाईनहींगई|उसनेयह बात अपनी एक सहेली को यह कहकर बता दी कि वह यह बात किसी को नहीं बताएगी|ब्राह्मन पत्नी सेकहनेमेंया उसकी सहेली केसुननेमें फरक रह गया|उसने बहुत सेपंख कह दिए या बहुत से पंख सुन लिए|ब्राह्मन पत्नी की सहेली नेयह बात आगेअपनी सहेली को बता दी|दोनोंकेकहनेमेंया सुननेमें फिर फरक रह गया और उसकी सहेली ने पूरी चिड़िया ही सुन लिया|धीरेधीरे शामतक यह अफवाह गांवसेबाहर तक फ़ैल गईऔर एक पंख के बजाय कई पंखों मेंफिर पूरी चिड़िया मेंफिर कई चिड़ियोंमेंबदल गयी| शामको सभी गांववाले मिल कर यह चमत्कार देखनेकेलिए ब्राह्मन के घर आये और ब्राह्मन सेचमत्कार दिखाने को कहा| ब्राह्मन नेबहुत समझानेकी कोशिश की पर कोई भी माननेको तैयार नहींहुआ|आखिर में ब्राह्मन नेकहा ठीक हैआप सभी लोग बैठ जाओ मेंअभी आता हूँ|यह कह कर ब्राह्मन पीछे के रास्तेसेघर सेबाहर चला गया और कई दिन वापस नहींआया|जबवह वापस आया तो सारी अफवाह ठंडी पड़ गई थी| इसी लिए कहते हैंकि जिस बात को आप छुपाना चाहतेहैंउस बात कोकिसी को बताना नहीं चाहिए चाहेवह कितना ही विश्वास पात्र क्योंन हो|

समाप्त

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...