शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

PART-8* *भारत की झीलें:-*


         *PART-8*
*भारत की झीलें:-*

*चो-ल्हामु झील:-सिक्किम*

➡:-यह सिक्किम के उत्तरी भाग में 18,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित है,जो भारत की सबसे ऊंची झील है।
*note:-देवताल(रासकताल)-उत्तराखंड सबसे ऊंची झील थी2011 तक*

*➡➡सिक्किम की चो-ल्हामू झील भारत की सबसे ऊंची एवं विश्व की छठी सबसे ऊंची झील*

*केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा2011में तैयार द वेटलैंड एटलस के अनुसार भारत कीसबसे ऊंची एवं विश्व की छठी सबसे ऊंची झील चो-ल्हामू ( सिक्किम)*

⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*पुष्कर झील:-अजमेर(राजस्थान)*

➡:-पुष्कर झील या पुष्कर सरोवर ,जो कि राजस्थान राज्य के अजमेर ज़िले के पुष्कर कस्बे में स्थित एक पवित्र हिन्दुओं की झील है।

हिन्दुओं के अनुसार यह एक तीर्थ है। पौराणिक दृष्टिकोण से इस झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा जी ने करवाया था इस कारण झील के निकट ब्रह्मा जी का मन्दिर भी बनाया गया है।

पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा (अक्टूबर -नवम्बर) माह में पुष्कर मेला भरता है जहां पर हज़ारों की तादाद में तीर्थयात्री आते है तथा स्नान करते है। ऐसा माना जाता है कि यहां स्नान करने पर त्वचा के सारे रोग दूर हो जाते है और त्वचा साफ सुथरी हो जाती है।

झील के आसपास लगभग 500 हिन्दू मन्दिर स्थित है। झील राजस्थान के अजमेर नगर से 11 किमी उत्तर में स्थित है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पुष्कर झील का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने करवाया था। इसमें बावन स्नान घाट हैं। इन घाटों में वराह, ब्रह्म  घाट महत्त्वपूर्ण हैं। प्राचीनकाल से लोग यहाँ पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास में एकत्रित हो भगवान ब्रह्मा की पूजा उपासना करते हैं। पुष्कर में आने वाले लोग अपने को पवित्र करने के लिए पुष्कर झील में स्नान करते हैं।
पुष्कर झील जो कि राजस्थान के अजमेर ज़िले के पुष्कर कस्बे में स्थित है पवित्र झील है , यह अरावली पर्वतमाला की श्रेणी में आती है जो (नाग पर्वत) के नाम से जानी जाती है। 

⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*राजस्थान की  झीलें:-*

➡:- राजस्थान में खारे और मीठे पानी की झीले हैं।

*खारे पानी की झीले:-*

➡सांभर झील, डीडवाना झील,पंचपदरा झील, लूणकरणसर झील, फलोदी झील, कुचामन झील, लूणकरणसर झील,  रेवासा झील,कावोद झील(जैसलमेर) आदि।
➡ राज्य की समस्त लवणीय झीलें पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश में पाई जाती है । जो पश्चिमी एशिया के मरुस्थल में स्थित प्याला या अर्जेंटाइना की "साल्टा" झीलों के समान है।
✍भूगर्भिक बनावट की विशेषता के कारण ही इन  झीलों का जल लवणीय है।

*मीठे पानी की झीलें:-*
➡1.अजमेर:-  फाई सागर, पुष्कर ,नारायण सागर,
*आना सागर➡इस झील का निर्माण आना जी ने 1137  के लगभग करवाया, जहाँगीर ने इस झील के निकट 'दौलत बाग' बनवाया ,इस झील के तट पर संगमरमर की छतरियाँ(बारहदरी)का निर्माण करवाया।*

✍2.भरतपुर:- शाही बांध, बारे बांध,  बंध बरेठा

✍3.अलवर:राजसमंद, सिलीसेढ़

✍4.बीकानेर:-गजनेर,अनुपसागर,सूरसागर,कोलायत

✍5.बांसवाड़ा:-माही बाजाजसागर

✍6.भीलवाड़ा:-मेजा बांध,सरेवी बांध,उम्मेद सागर,माँडलताल,अखंड बांध,खारी बांध,जैतपुर बांध

✍7.बूंदी:-नवलखा झील

✍8.चुरू-तालछापर झील

✍9.चितौड़ गढ़:-भूपाल सागर,राणा प्रताप सागर

✍10.डूंगरपुर:-गैप सागर,शैव सागर

✍11.धौलपुर:-तालाब शाही
✍12.जयपुर:-गलता, रामगढ़ बांध,छापर बाडा

✍13.जोधपुर:- बालसमंद, प्रताप सागर, उम्मेद सागर, कायलाना, तख्तसागर, पिचियाक बांध

✍14. जैसलमेर :-
घड़सीसर, अमर सागर झील, बुझ झील

✍15.कोटा:-जवाहर सागर,कोटा बैराज

✍16.सिरोही:-नक्की झील

✍17.उदयपुर:-जयसमंद(ढेबर झील),उदय सागर,फतेह सागर,स्वरूप सागर,
*➡पिछोला झील(इस झील के दो टापुओं पर जगमंदिर और जगनिवास नाम के सुन्दर महल बने हुए है।)एक समय यहाँ शहजादा खुर्रम को रखा गया था।,वर्तमान मे इसे होटल का रूप दे दिया गया है।*

*✍उदयपुर को झीलों की नगरी (लेक सिटी)कहा जाता है।*

✍18.राजसमंद:-राजसमंद झील

✍19.पाली:-हेमावास बांध,जवाई बांध,बांकली बांध,सरदार समन्द

////// *रमेश डामोर सिरोही*//////

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*
Www.samanyagyanedu.in

*सामान्य ज्ञान ग्रुप & लेटेस्ट अपडेट फेसबुक ग्रुप लिंक*

https://www.facebook.com/groups/261559677533407/

♻♻♻♻♻♻♻♻

*सामान्य ज्ञान ग्रुप*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...