शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

       *PART-6* *भारत की झीले


         *PART-6*
*भारत की झीलें:-*

*सांभर झील:-राजस्थान(जयपुर)*
➡ भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर नगर के समीप फुलेरा तहसील में स्थित यह लवण जल (खारे पानी) की झील है।
बिजौलिया शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण चौहान शासक वासुदेव ने करवाया था।
यह भारत मे खारे पानी की आंतरिक सबसे बड़ी(अधिक)झील है।

इसमें खारी, खंडेला, मेंथा,रूपनगढ़ नदियां आकार गिरती है।
यहाँ नमक सरकार के उपक्रम "हिंदुस्तान सॉल्ट लिमिटेड"की सहायक कंपनी"सांभर सॉल्ट लिमिटेड"द्वारा तैयार किया जाता है।
भारत के कुल नमक का 8.7%उत्पादन यहाँ से होता है।
यह झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। जब यह भरी रहती है तब इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील रहता है। इसमें तीन नदियाँ आकर गिरती हैं। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है। अनुमान है कि अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद (silt) ही नमक का स्रोत है। गाद में स्थित विलयशील सोडियम यौगिक वर्षा के जल में घुसकर नदियों द्वारा झील में पहुँचाता है और जल के वाष्पन के पश्चात झील में नमक के रूप में रह जाता है।

*भारत की सबसे अधिक खारे पानी की झील सांभर झील(राजस्थान-जयपुर)है।*
⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*जयसमंद झील:-उदयपुर(राजस्थान)*

➡:-ढेबर झील या जयसमंद झील पश्चिमोत्तर भारत के दक्षिण-मध्य राजस्थान राज्य के अरावली पर्वतमालाके दक्षिण-पूर्व में स्थित एक विशाल जलाशय है।
*निर्माण वर्ष 1685-91 में महाराणा जयसिंह द्वारा गोमती नदी पर बांध बना कर किया गया*

-:इस झील पर 1950 मे दो नहरे--श्यामपुरा और भाट नहर बनाई गई।
इस झील पर  सात  टापू है इनमें  सबसे बड़े टापू का नाम बाबा का भांगड़ा एवं सबसे छोटे टापू का नाम प्यारी हैं।

जयसमंद झील से उदयपुर शहर को पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

यह राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।

इस झील को एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील होने का गौरव प्राप्त है।

यह उदयपुर जिला मुख्यालय से 51 कि॰मी॰ की दूरी पर दक्षिण-पूर्व की ओर उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर स्थित है। अपने प्राकृतिक परिवेश और बाँध की स्थापत्य कला की सुन्दरता से यह झील वर्षों से पर्यटकों के आकर्षण का महत्त्वपूर्ण स्थल बनी हुई है।
⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*राजसमन्द झील:-*
➡:-राजसमन्द झील राजस्थान,  राज्य के राजसमन्द जिले में स्थित एक मानवनिर्मित झील (कृत्रिम झील) है। इसका निर्माण महाराणा राजसिंह जी ने गोमती नदी पर 1662ई.में बांध बना कर कराया था।
यह बांध उदयपुर से 64 किमी.दूर स्थित है।वर्तमान मे इसी के नाम के जिले राजसमंद मे स्थित है।
इस झील का निर्माण उस समय किया गया जिस समय मेवाड़ मे अकाल पड़ा था।
*➡   इस झील के किनारे सुन्दर घाट और नो चौकी है।जहाँ संगमरमर के शिलालेख पर मेवाड़ का इतिहास "संस्कृत" मे अंकित है*

////// *रमेश डामोर सिरोही*//////

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*
Www.samanyagyanedu.in

*सामान्य ज्ञान ग्रुप & लेटेस्ट अपडेट फेसबुक ग्रुप लिंक*

https://www.facebook.com/groups/261559677533407/

♻♻♻♻♻♻♻♻

*सामान्य ज्ञान ग्रुप*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा February 15, 2025 by admin WhatsApp Group Join Now Telegram...