शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

         *PART-5* *भारत की झीलें:-*


         *PART-5*
*भारत की झीलें:-*

*अष्टमुडी झील:-*

➡:-अष्टमुडी झील 
भारत के केरल राज्य के केरल अनूपझील क्षेत्र की एक अनूप झील (लैगून झील)है।
➡ इसका आकार आठ-भुजाओं वाला है, जिस से इसका नाम पड़ा है।
➡यह पर्यटकों में लोकप्रिय है और केरल अनूझीलों में भ्रमण करने वालों के लिये एक आरम्भिक बिन्दु है।

➡झील का पारिस्थितिक तंत्र अनूठा है और यह भारत के महत्वपूर्ण आर्द्रभूमिक्षेत्रों में से एक है और रामसर सम्मेलन की सूची में शामिल है।

⏬⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*डल झील:-जम्मू कश्मीर*

➡:-डल झील श्रीनगर, कश्मीर में एक प्रसिद्ध झील है।
➡18 किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई यह झील तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है।

*➡ जम्मू-कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है।*
➡इसमें कश्मीर घाटी की अनेक झीलें आकर इसमें जुड़ती हैं। इसके चार प्रमुख जलाशय हैं गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन।
➡ लोकुट डल के मध्य में रूपलंक द्वीप स्थित है तथा बोड डल जलधारा के मध्य में सोनालंक द्वीप स्थित है।
➡ भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसका नाम लिया जाता है। पास ही स्थित मुगल वाटिका से डल झील का सौंदर्य अप्रतिम नज़र आता है।
⏬⏬⏬⏬⏬⏬
*चिल्का झील:-उडीसा*

*➡:- यहां भारत की सबसे बड़ी लैगून झील है।*

यह खारे पानी की झीलहै। रामसर आर्द्रभूमि सूची के अंतर्गत चिल्का झील को 1981 में शामिल किया गया ।
➡चिल्का झील के अंदर कई छोटे छोटे द्वीप है जिनमें "नालाबाना" द्वीप   प्रमुख हैं।

*✍भारत की सबसे बड़ी तटिय झील चिल्का झील(उडीसा) है।*
इस झील पर नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र भी है।

////// *रमेश डामोर सिरोही*//////

*सामान्य ज्ञान ग्रुप टीम की वेबसाइट क्लिक करके नोट्स , पीडीऍफ़ फाइल, ऑनलाइन क्विज प्रश्नोत्तरी प्राप्त करे-*
Www.samanyagyanedu.in

*सामान्य ज्ञान ग्रुप & लेटेस्ट अपडेट फेसबुक ग्रुप लिंक*

https://www.facebook.com/groups/261559677533407/

♻♻♻♻♻♻♻♻

*सामान्य ज्ञान ग्रुप*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...