रविवार, 22 अक्टूबर 2017

Diwali. Special 2017 दीपावलीपर सभी घरों में मिठाईयां बनाई जाती हैं। आजकल बाजारों में मिलने वाली मिलावटी मिठाईयों के कारणभी लोग अपने घरों में ही मिठाई बनाना पसंद करते हैं। हमआपको यहां पांच तरह की मिठाईयां बनाने की रेसिपी बतारहे हैं। ये इसप्रकारहै...... गुलाबजामुन दीपावलीपर काफी सारी मिठाईयां घर परलाई जाती हैं, उन्हीं में से एक मिठाई है गुलाब जामुन, अगरआप चाहें तो इसे बाहरसे खरीदकर लाने के बजाय घरमें भी बना सकती हैं, गुलाब जामुन को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं गुलाब जामुन बनाने की विधि..... सामग्री :- मावा - 250 ग्राम पनीर- 75 ग्राम मैदा - 50 ग्राम सूजी- 1 चम्मच फूड कलर- 1 पिंच चीनी - 700 ग्राम इलायचीपाउडर- एक चुटकी बेकिंग पाउडर - एकचुटकी केसर- थोड़े से स्ट्रेंड पिस्ता - 15 ग्राम बादाम- 20 ग्राम विधि :- चीनी और दूध को पानीमें मिलाकरचाशनी बना लें। एक बरतन में मावा औरपनीरडालकरमिलाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, सूजी, बेकिंग पाउडर, मैदा औरथोडा़ सा फूड कलर डालकरसारीचीजों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें से लगभग 100 ग्राम मिक्सर हाथ में लेकर इसके बीचमें बादाम, पिस्ता नट्स भरें और इन्हें अच्छी तरह गोल करें। एककड़ाही में तेलडालें औरधीमीआंच पर काले जामुनों कोसुनहरे-भूरे होने तकतलें, इन्हें निकालकर चीनी की चाशनी में डालें औरठंडा होने दें। गुलाब जामुन बनकरतैयार हैं इन्हें केसर औरबादाम कतली से सजाकरसर्वकरें। मोहनथाल दीपावलीके अवसरपरघरमें आसानी से मोहनथाल बनाया जा सकताहै, मोहनथाल कई दिनों तकखराब नहीं होताहै।आइए आपको बताते हैं मोहनथालबनाने की विधि..... सामग्री :- कंडेन्समिल्क- 400 ग्राम चीनी - 200 ग्राम बेसन - 3 कप दूध - 2 चम्मच केसर 1कप घी घिसे हुए बादामऔर पिस्ता विधि- बेसन औरदूधको अच्छी तरह से मिला लें और 30 मिनट के लिए ढंककर रखदें। अब एककढ़ाई में घी गरमकरें, उसके बाद उसमें बेसन डाल कर10 मिनटतक अच्छी तरह से भूनें। मिश्रण को लगातार चलाते हुए उसमें कंडेन्समिल्क और चीनी मिलाएं। इस मिश्रण को 15 मिनटतक अच्छे से मिलाएं और गाढा होने तकमिलाएं। उसके बाद इसमें केसर डालकर गैसबंद करदें। मिश्रण कोएकघी लगे हुए प्लेट में डाललें औरफिर ऊपर से घिसे हुए बादामऔरपिस्ते डालदें। जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अपने मन चाहे आकार में काट करसर्वकरें। बिस्कुटकेचॉकलेटी लड्डू इंटरनेटडेस्क। टेस्टी और क्रीमी चीजें बच्चों को बहुत पसंद आती हैं। आप अपने बच्चों कोखुश करनाचाहती हैं, तोउनके लिए बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू बना सकती हैं। इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है।आइए आपको बताते हैं बिस्कुट के चॉकलेटी लड्डू बनाने की विधि...... सामग्री- बिस्कुट- 1 पैकेट कंडेंसमिल्क- 1/2 कप कोकोआ पावडर- 4 चम्मच दूध - 2 चम्मच ड्राय फ्रूट- 2 चम्मच गार्निशिंग के लिए- चॉकलेट- 1/2 कटोरी (घिसा हुआ) नारियलपावडर- 4चम्मच विधि - सबसे पहले ग्राइंडरमें बिस्कुट डालकर पीसलें औरएक कटोरे में निकाललें। इसके बाद उसमें 2-3 चम्मचकंडेंस मिल्कमिलाएं। इसे अच्छी तहरसे मिक्स करें और फिर उसमें कोकोआ पावडर मिलाएं। अब इसमें ड्राय फ्रूट्स को छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्स करें। इसमिश्रणमें अगरचाहें तो औरभी ज्यादा कंडेंस मिल्कऔरकोकोआ पावडरमिक्स करसकते हैं। इससे यह औरभी ज्यादा क्रीमी बन जाएगा। अब अपनी हथेलियों परथोड़ा सा घी लगाएं औरलड्डू का थोड़ा सा मिश्रण हाथों में रखकर उसे गोल लड्डू का रूप देकर प्लेट पर रखें। जब सारे लड्डू बनकरतैयारहो जाएं तो इन लड्डुओं को नारियलपावउर औरचॉकलेट के मिश्रणमें लपेटकर फ्रिज में 10-12 मिनट तकरखें, जमने के बाद सर्वकरें। काला जामुन इंटरनेटडेस्क। गुलाब जामुन तोसभी घरों में बनाए जाते हैं, हमआपको काला जामुन बनाना बता रहे हैं। ये गुलाब जामुन से भीज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इन्हें आसानी से बनाया जा सकताहै।काला जामुन की बाहरी परत हल्की सख्त औरगहरे रंग की होती है, चलिए आपको बताते हैं काला जामुन बनाने की विधि..... सामग्री :- मावा - 250 ग्राम छेना - 75 ग्राम मैदा - 50 ग्राम सूजी- 1 चम्मच फूड कलर- 1 पिंच चीनी - 700 ग्राम इलायचीपाउडर- एक चुटकी बेकिंग पाउडर - एकचुटकी केसर- थोड़े से स्ट्रेंड पिस्ता - 15 ग्राम बादाम- 20 ग्राम नारियलचूरा -दोछोटे चम्मच विधि :- चीनी और दूध को पानीमें मिलाकरचाशनी बना लें। एक बरतन में मावा औरछेना डालकरमिलाएं, इसमें इलायची पाउडर, सूजी, बेकिंग पाउडर औरमैदामिलाकर एक तरफ रखदें।इसमें थोडा़ सा फूड कलर डालकरसारी चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इसमें से लगभग 100 ग्राम मिक्सर हाथ में लेकर लंबे आकारके गुलाब जामुन बनाएं। इसके बीचमें बादाम, पिस्ता नट्सभरें एककड़ाही में तेलडालें औरधीमीआंच पर काले जामुनों कोसुनहरे-भूरे होने तकतलें, इन्हें निकालकर चीनी की चाशनी में डालें औरठंडा होने दें। इन्हें गोल आकारमें काटें औरइसे नारियल चूरा, केसर और बादामकतली से सजाकरसर्वकरें। काजूपान इंटरनेटडेस्क। काजू पान का नामसुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, ये एकबहुत ही स्वादिष्टस्वीट डिश है। इसे आसानी से बनाकरतैयारकियाजा सकता है, आइए आपको बताते हैं काजू पान बनाने की विधि..... सामग्री :- काजू पाउडर- डेढ़ कप मिल्कपाउडर - 2 चम्मच चीनी पाउडर - एककप इलायचीपाउडर- आधा चम्मच ऑरगेंनिक फूड कलर- आधा चम्मच घी गुलकंद - 250 ग्राम पिस्ता चांदी के बर्क विधि :- सबसे पहले एकबर्तन में एककप काजू पाउडर, मिल्क पाउडर, चीनी पाउडर, इलायचीपाउडर, ऑरगेंनिक पाउडर डालकरइसे गर्मपानी की सहायता से अच्छे से मिक्स करके आटे की तहरगूंथ लें। अब इसमें घी लगाकरइसे चिकना करलें।करीब 15 मिनट इसे ऐसे ही रखा रहने दें। एक दूसरे बर्तन में गुलकंद, बचा हुआ आधा कप काजू पाउडरऔर पिस्ता डालकरअच्छे से मिला लें। अब मिल्क पाउडर वाले मिक्सर में से थोड़ा सा मिक्सर हाथमें लेकर इसके बीचमें थोड़ा सा गुलकंद वाला मिक्सर रखें और इसके ऊपर चांदी के बर्क लगाएं। काजू पान बनकर तैयार हैं, इन्हें कुछ देर फ्रिज में रखने के बाद सर्व करें।

https://mbasic.facebook.com/story.php?_e_pi_=7%2CPAGE_ID10%2C6595603799

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा

Shram Card Payment Status 1000 Kist: ऐसे चेक करें अपनी किस्त का पैसा February 15, 2025 by admin WhatsApp Group Join Now Telegram...