आयुर्वेद के अनुसार- स्वस्थ रहने के 20 सूत्र, आपको भी जरूर जानना चाहिए
आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में खुद को फिट और स्वस्थ रख पाना सबसे मुश्किल काम होता जा रहा है, लेकिन आयुर्वेद की कुछ बातों को अपनाया जाये तो स्वस्थ रहना बहुत आसान हो जाता है, तो आज हम आपको आयुर्वेद के 20 ऐसे सूत्र बताने जा रहे हैं, जो बीमारियों को दूर रखकर आपको स्वस्थ रख सकते हैं।
स्वस्थ रहने के 20 सूत्र
1- भोजन करने से पहले हाथ जरूर धोने चाहिए।
2- भोजन में हरी सब्जी और मौसमी फल जरुर शामिल करें, साथ ही भूख से कम ही खाएं।
3- भोजन को खूब चबा चबा कर खाना चाहिए, इससे भोजन अच्छी तरह पचता है।
4- भोजन के बाद सिर्फ 1-2 कुल्ला पानी पियें और लगभग आधे घंटे बाद ही पानी पियें।
5- भोजन के बाद छांछ जरूर पीनी चाहिए।
6- भोजन के बाद अच्छी तरह कुल्ला करें, जिससे दांतों में भोजन न फंसा रह पाए।
7- भोजन के बाद पेशाब अवश्य करें, इससे पथरी की समस्या नही होती है।
8- भोजन में मैदे की बनी चीजों का कम से कम उपयोग करें।
9- चाय, कॉफ़ी या प्लास्टिक की बोतलों में भरे पानी का सेवन नही करना चाहिए।
10- नशीली चीजों जैसे शराब, सिगरेट, चरस, गांजा आदि चीजों से दूर रहना चाहिए।
11- सप्ताह में एक दिन उपवास करें और उस दिन सिर्फ नींबू पानी का सेवन करें।
12- दिन भोजन दोपहर 1 बजे से पहले और रात का भोजन शाम 7 बजे तक कर लेना चाहिए।
13- रात के भोजन और सोने के बीच में कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए
14- स्नान सदैव ठंडे पानी से और बाल्टी में भरे पानी से करना चाहिए।
15- दिन में कम से कम 15 मिनट की धूप जरूर लेनी चाहिए, इससे विटामिन डी प्राप्त होता है।
16- सोने से पहले पैरों को धोकर अच्छे से पोंछना चाहिए।
17- सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीना चाहिए।
18- सुबह नित्य क्रिया के बाद योग और प्राणायाम जरुर करें।
19- हफ्ते में एक बार पूरे शरीर की सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए।
20- सोते समय मुंह ढंककर नही सोना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre