शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

विवाह में आ रही हैं कोई बाधा तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

विवाह में आ रही हैं कोई बाधा तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान बृहस्पति सभी देवताओं के गुरु हैं और गुरुवार का दिन देवताओं के गुरु ब्रहस्पति देव का होता है। देव बृहस्पति सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हैं।

कुंडली में गुरु ग्रह के दोष की वजह से आपकी शादी नहीं हो रही है या भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

पिले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें
इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए।

भोजन
भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। हो सके तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए।

कथा सुनें
गुरुवार के दिन पूजन के बाद बृहस्पति देव की व्रत कथा सुननी चाहिए। इस व्रत से बृहस्पति जी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

महिलाओं को अवश्य करना चाहिए इस दिन व्रत
गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए।

इस दिन केला न खाएं
इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है।

मंदिर में करें इन चीजों का दान
गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए।

तिलक लगाएं
गुरुवार के दिन केसर का तिलक मस्तक पर लगाना चाहिए

ये सब आपके विश्वास और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं


जय श्री गणेश

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...