इंसान सभी हैं लेकिन असली इंसान ऐसे लोग हैं
नमस्कार दोस्तों अगर आप हमारे चैनल पर पहली बार आए हैं और आपको हमारी प्रेरणादायक बातें पसंद आती हैं तो हर रोज़ एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्रेरणादायक बातें पढ़ने के लिए कृपया लाइक और फॉलो जरूर करें। यहां हम आपके लिए हर रोज़ प्रेरणा, उत्साह और साकारात्मक ऊर्जा देने वाली प्रेरणादायक बातें लेकर आते हैं। जिसे पढ़कर आप तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाएंगे।
इंसान सभी हैं लेकिन असली इंसान ऐसे लोग हैं:-
एक नगर के नजदीक एक होटल था। जिसका मालिक दयालु और सज्जन व्यक्ति था। होटल अच्छी आमदनी देता था। उस सेठ का जीवन सुखी से चल रहा था। परिवार में उसके कोई नहीं था, माता-पिता का देहांत काफी समय पहले हो चुका था। उसका विवाह भी नहीं हुआ था।
लालचंद्र की एक विशेषता थी कि वह अपने होटल में आने वाले वह हर विकलांग को मुफ्त भोजन कराता था। कई वर्षों तक यह कार्य निरंतर चलता रहा। वह रोज सुबह चिड़ियों को दाना भी दिया करता था। ऐसे करने पर उसे बहुत शांति मिलती थी, यह बात अमूमन अपने दोस्तों से कहा करता था।
एक दिन एक ओर सज्जन ने लालचंद्र से पूछा, आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान नहीं होता। तब लालचंद्र ने कहा, मैं हर दिन पक्षियों का दाना देता हूं। मैंने गौर किया किसी अपाहिज पक्षी का दाना कोई अन्य पक्षी नहीं चुनता है।
वह पक्षी है उनमें यह भाव है तो मैं तो इंसान हूं। मुझे लगा मुझे भी हर विकलांग व्यक्ति को भोजन करवाना चाहिए। तभी से मैं इस राह पर चल दिया। ऐसा करने पर मुझे आत्मिक सुकून मिलता है।
संक्षेप में:-
इंसान तो सभी होते हैं लेकिन इंसानियत कुछ इंसानों में होती है। यही इंसान सही मायनों में असली इंसान है जो दूसरों के दुख में उन्हें खुश कर अपनी खुशियां खोजें।
दोस्तों आपको हमारी प्रेरणादायक बातें पसंद आई है तो कम से कम एक लाइक और कमेंट जरूर करें। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। साथ ही साथ हर रोज़ प्रेरणादायक बातें पढ़ने के लिए फॉलो करना न भूलें। धन्यवाद



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre