इस हफ़्ते के दादी माँ के नुस्खे , चेहरे की समस्याओं को रखें दूर
आज हम फिर से आपके लिए आयुर्वेद से जुड़े नुस्खें लेकर आये है। आज "दादी माँ के नुस्खें" स्पेशल है। इसका कारण है की यह सब चेहरे से जुड़ीसमस्याओं को दूर करते है। इन नुस्खों को अपने घर में बताये। इसके अलावा अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को शेयर करे। ताकि उनको भी इसके बारे में पता चले।
आज का विचार :_चेहरा एक नाजुक अंग है। कभी भी जो साबुन आप अपने शरीर पर लगाते है। वह चेहरे पर न लगाए।
अगर आपके चेहरे पर दाग है। तो संतरे के ताज़े छिलके ले। उनको पीस कर शहद के साथ पेस्ट बना ले। इसे चेहरे पर लगाए।
अगर आपको अपने चेहरे के डेड सेल को हटाना है। तो मलाई को सोने से पहले चेहरे पर लगाए।
डेड सेल को हटाने में नारियल का तेल भी फायदेमंद है। परन्तु नारियल का तेल पंसारी की दुकान से ले। यह महँगा होगा। परन्तु यही लाभ पहुंचाता है। कोई बाजार के मेडिकल स्टोर से तेल न ले।
दोस्तों अगर आप हल्दी का पेस्ट सोने से पहले लगाए। उसे 1 घंटे बाद धो ले। तो यह बहुत लाभकारी रहता है। इससे आपकी स्किन चमकने लगती है। आप टर्मरिक क्रीम भी लगा सकते है।
गुलाबजल लगाना भी फायदेमंद है। परन्तु बाजार में मिलने वाले गुलाबजल को देख ले। वह वास्तविक है। अथवा उसमें कुछ मिलाया तो नहीं है। उसके " इंग्रेडिएंट " पढ़े।
मुल्तानी मिट्टी को सभी जानते होंगे। हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिटटी ,शहद और गुलाबजल का पेस्ट बना कर लगाए। इससे निखार भी मिलेगा। चेहरे संबंधी लगभग सभी बिमारियों को यह पेस्ट हटाता है। इसके पेस्ट को लगाने के बाद ,जब यह सुख जाएगा। तब इसे साफ करे।
अगर आपको हर हफ्ते ऐसी पोस्ट चाहिए। तब हमें फॉलो करें। इसे लाइक करना न भूले।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre