रविवार, 15 दिसंबर 2019

16 दिसंबर से शुरु हो रहे हैं खरमास, ये हैं मलमास से जुड़े सभी जरूरी नियम

16 दिसंबर से शुरु हो रहे हैं खरमास, ये हैं मलमास से जुड़े सभी जरूरी नियम

16 दिसंबर से शुरु हो रहे हैं खरमास, ये हैं मलमास से जुड़े सभी जरूरी नियम

 हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 16 दिसंबर से मलमास (खरमास) शुरू हो रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण संस्कार, वधु प्रवेश, गृह निर्माण, नए व्यापार का शुभारंभ आदि जैसे कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास माह शुरू होता है। जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद समाप्त होता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं इस दिन से जुड़े क्या हैं सभी जरूरी नियम। 

खरमास से जुड़े नियम-
-खरमास माह में दान और पुण्य का विशेष महत्व बताया जाता है। इस समय किया हुए दान का फल कई गुना मिलता है। खासकर इस निश्चित समय में गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
-इस समय सूर्य को जल चढ़ाने से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। 
-इस माह गोशाला जाकर गाय को गुड़ और हरा चना खिलाने से भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं। 
-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास माह में व्यक्ति में क्रोध और उग्रता की अधिकता रहती है। इस खास समय वैचारिक मतभेद के साथ मानसिक बेचैनी भी कई लोगों में देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि इस खास समय में सभी शुभ कार्यों को करने की मनाही बताई गई है।
-खरमास में शादी-विवाह के कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। इस समय विवाह इत्यादि होने पर संबंधों में मधुरता की कमी आ सकती है और किसी न किसी कारण सुख का अभाव बना रहता है।
-खरमास का माह पूजा-पाठ के लिए उपयोगी होता है। इस समय मंत्र जाप इत्यदि काम करना उत्तम माना गया है।
-खरमास के दौरान जल दान का भी बहुत महत्व माना जाता है इस समय के दौरान पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व बताया जाता है।
-खरमास में ब्रह्म मूहूर्त में किए गए स्नान को शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...