गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

कर्तव्य (आज का प्रेरक प्रसंग)

*📕आज का प्रेरक प्रसंग🖍*

         *‘कर्तव्य’*
*एक समय की बात है | एक नदी में एक महात्मा स्नान कर रहे थे | तभी एक बिच्छू जो पानी में डूब रहा था, उसे बचाते हुए बिच्छु ने महात्मा को डंक मार दिया |*

*महात्मा ने उसे कई बार बचाने की कोशिश की | बिच्छू ने उन्हें बार – बार डंक मारा | अंतत: महात्मा ने उसे बचाकर नदी के किनारे रख दिया | थोड़ी दूर खड़े यह सब महात्मा के शिष्य देख रहे थे | जैसे ही वे नदी से बाहर आये तो शिष्यों ने पूछा कि जब वह बिच्छू आपको बार – बार डंक मार रहा था तो आपको उसे बचाने की क्या आवश्यकता थी |*

*तब महात्मा ने कहा – बिच्छू एक छोटा जीव है, उसका कर्म काटना है, जब वह अपना कर्तव्य नहीं भूला, तो मैं मनुष्य हूँ मेरा कर्तव्य दया करना है तो मैं अपना कर्तव्य कैसे भूल सकता हूँ |*

*कर्तव्य की कहानी से सीख 👉इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि मार्ग कितना भी कठिन क्यों न हों | मनुष्य को कभी अपना कर्तव्य नहीं भूलना चाहिए |*


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Share kre

हमारे इस ब्लॉगर पेज पर आप सभी का स्वागत है सभी से निवेदन है कि पेज की पोस्ट को पसंद करेंऔर शेयर कर

याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :-

इसे सेव कर सुरक्षित कर लें, ऐसी पोस्ट कम ही आती है... याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें : जो आपको हमेशा स्वस्थ और सेहतमंद रखेंगी :- 1- 90 प्रत...