मोबाइल के अविष्कार से पहले की दुनिया के कुछ नज़ारे, एक बार जरूर देखें
दोस्तों ऊपर दिए गए पीले बटन को दबाकर हमें फॉलो जरूर कर लें
प्यारे दोस्तों, यह तो आप सभी मानते होंगे कि जब से इंसान के जीवन में मोबाइल आया है, उसकी लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल चुकी है। वह भी क्या दिन थे, आज इंसान सिर्फ अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते हुए भाव विभोर हो जाता है। क्योंकि पहले की जिंदगी आजसे ज्यादा अच्छी थी। आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे, जो मोबाइल के अविष्कार से पहले की हमारी दुनिया दर्शाती है। उम्मीद है आपको अपना बचपन जरूर याद आ जायेगा।
मोबाइल के आविष्कार से पहले की दुनिया
- मोबाइल के आविष्कार से पहले बच्चे अपने पिता के साथ खेलते थे, और पिता भी अपने बच्चों के साथ खूब मस्ती किया करते थे। इस तस्वीर में भी एक पिता अपने बच्चों को कमर पर झूला रहा है, जिसे हम जहाज चलाना बोलते थे।
2. आजकल के बच्चे अक्सर मोबाइल पर गेम खेलते हैं। लेकिन उस समय पर हम कागज पर चोर, सिपाही, राजा ,वजीर लिखकर खेल खेलते थे। पॉप्पीन्स की मीठी मीठी गोलियां खाते थे, साथ ही पारले की चॉकलेट तो उस समय बच्चों की खास पसंदीदा चॉकलेट होती थी।
3. मोबाइल आने से पहले सिर्फ टेलीविजन ही एकमात्र मनोरंजन का साधन हुआ करता था। जिसमें सिर्फ दूरदर्शन का ही एक चैनल आता था। टीवी पर आने वाले सभी प्रोग्राम पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता था।
उस दौर के प्रोग्राम काफी धार्मिक और साफ-सुथरे हुआ करते थे। आपको याद होगा दूरदर्शन पर पहले कृषि दर्शन 4:00 बजे शुरू होता था, उस दौर में तो कृषि दर्शन भी बहुत अच्छा लगता था। आज विकास इतना हो गया की टीवी पर हजार चैनल होने के बावजूद, एक भी देखने का मन नहीं होता।
4. मोबाइल के आविष्कार से पहले बच्चों की निराले खेल हुआ करते थे, नीचे कुछ हमारे बचपन में खेले जाने वाले खेलों के चित्र हैं।
- गद्दों पर उछल कूद करना बच्चों को, खासकर लड़को को बेहद पसंद था।
मैं इस लेख को लिखते हुए बड़ी भाव विभोर से भर गई हूं। क्या आप भी इस लेख से संबंध रखते हैं? यदि हां तो नीचे कमेंट जरूर करिएगा, साथ ही शेयर करना ना भूले।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Share kre